भारतीय टीम को श्रीलंका (India vs Sri Lanka Super Four Asia Cup) के खिलाफ सुपर 4 चरण में हार का सामना करना पड़ा है. सुपर 4 चरण में दोनों मैच हारने के साथ ही भारत का फाइनल में पहुंचने का रास्ता बेहद ही मुश्किल भरा हो गया है. भारतीय टीम को अब न सिर्फ अफगानिस्तान से बड़े अंतर से मैच जीतने होंगे बल्कि दूसरी टीमों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा. बता दें कि भारत की हार के बाद एक बार फिर मारो मुझे मारो' मीम वाले मोमिन (Momin Saqib (Maro Mujhe Maro) सोशल मीडिया पर वायरल (Video Viral) हो गए हैं. दरअसल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक बार फिर अपने ही अंदाज में भारतीय टीम के साथ मजाक करते दिख रहे हैं.
दरअसल जो वीडियो मोमिन ने पोस्ट किया है उसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं कि यह उनके साथ चीटिंग हुई है. क्योंकि वो और पूरा क्रिकेट जगत चाह रहा था कि एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीम पहुंचे. अपनी वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि जनता की जो अपेक्षा है उसपर भारतीय टीम खड़ा नहीं उतर पाई है.
Video: 'टेंशन मत ले, IND-PAK फाइनल होगा', रोहित ने पत्रकार के सवाल पर यूं लिए मजे
मोमिन द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में आगे उन्होंने कहा, 'फैन्स औऱ हमने उम्मीद की थी कि भारत और पाक के बीच फाइनल (IND-PAK Final Asia Cup) होगा. यह तो सरासर चीटिंग है कि एशिया कप का फाइनल भारत औऱ पाकिस्तान के बीच क्यों नहीं हो रहा है. इसके साथ- मोमिन बाउंड्री लाइन पर खड़े भारतीय क्रिकेट सूर्यकुमार यादव से चिल्ला-चिल्ला यह कहते नजर आए कि 'सूर्या भाई ये क्या हो गया..' मोमिन शाकिब द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैन्स के लगातार कमेंट आ रहे हैं.
बता दें कि भारतीय टीम के लिए अब फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है. लेकिन यदि पाकिस्तान अपने दोनों मैच हार जाए और भारतीय टीम अफगानिस्तान को भारी अंतर से हरा दे, तो शायद रन रेट के आधारक पर भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बंधेगी, लेकिन ऐसा होना नामुमकिन है.
रिकी पोंटिंग ने चुने T20I के टॉप-5 खिलाड़ी, नंबर वन पर बाबर आजम नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दी जगह
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe














