भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बाराबती स्टेडियम, कटक में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 115/4 अफ्रीका, 30 गेंदों पर 34 रनों की दरकार|

14.5 ओवर (4 रन) चौका! पटकी हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| कोई फील्डर नहीं था वहां पर जिसकी वजह से एक आसान सा चौका हासिल हो गया| भारत अब जीत से धीरे-धीरे दूर होता हुआ दिखाई दे रहा है| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: Heinrich Klaasen hits Avesh Khan for a 4! SA 114/4 (14.5 Ov). Target: 149; RRR: 6.77


14.4 ओवर (1 रन) हलकी सी अपील एलबीडबल्यू की लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| डाउन द लेग थी बॉल!! लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

14.3 ओवर (0 रन) हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं| ऐसा लगा कि गति से बीट हुए मिलर यहाँ पर|

14.2 ओवर (1 रन) सिंगल, गुड लेंथ गेंद को मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

14.1 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार फ्रंट फुट से गेंद को गैप में पंच किया और एक रन मिला| 108/4 भारत|

13.5 ओवर (6 रन) छक्का! पैर पर गेंद तो हवाई सैर पर गेंद!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| शॉट लगते ही पता चल गया कि ये स्टैंड्स में जाकर रुकेगी| मुकाबला पूरी तरह से मेहमान टीम के पक्ष में झुकता हुआ| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: It's a SIX! Heinrich Klaasen hits Hardik Pandya. SA 107/4 (13.5 Ov). Target: 149; RRR: 6.81

13.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|

13.3 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ क्लासेन ने अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया| भारत के खिलाफ उनका ये दूसरा है| कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई दिए| आज उनको इस मुकाबले में मौका मिला और उसका पूरा फायदा उठाते हुए| हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर खेला और रन हासिल किया| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: FIFTY! Heinrich Klaasen completes 50 (32b, 6x4, 2x6). SA 100/4 (13.3 Ovs). Target: 149; RRR: 7.54

13.2 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|

13.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया, एक रन मिल गया|

12.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| अफ्रीका को जीत के लिए 42 गेंद पर 51 रन चाहिए|

12.5 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

12.4 ओवर (0 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|

12.3 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका!!! बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर!! हवा में थी गेंद लेकिन गैप से निकल गई!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाने का प्रयास किया| बाहरी किनारा लिया गेंद ने और स्लिप फील्डर के ऊपर से निकल गई तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार चार रनों के लिए| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: David Miller hits Yuzvendra Chahal for a 4! SA 97/4 (12.3 Ov). Target: 149; RRR: 6.93

डेविड मिलर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

12.2 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! युजवेंद्र चहल ने 64 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी का किया अंत| 35 रन बनाकर कप्तान बवुमा लौटे पवेलियन| चहल को मिली उनकी पहली सफलता| क्या अब यहाँ से भारत मुकाबले में वापसी कर पाएगा? लेग स्पिन गेंद थी लेकिन लेंथ में थोड़ी छोटी| बल्लेबाज़ बैकफुट पर जाकर उसे पुल लगाने गए| टर्न से बीट हुए और गेंद सीधा जाकर ऑफ़ स्टम्प को उड़ा गई| भारत को यहाँ पर जिस विकेट की तलाश थी वो मिल गई| 93/4 अफ्रीका| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: WICKET! Temba Bavuma b Yuzvendra Chahal 35 (30b, 4x4, 1x6). SA 93/4 (12.2 Ov). Target: 149; RRR: 7.30

12.1 ओवर (4 रन) चौका! करारा शॉट मिड विकेट के ऊपर से चार रनों के लिए| जैसे ही आगे देखी गेंद उसे मिड विकेट की तरफ स्लॉग कर दिया और गैप से चार रन बटोरे| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: Temba Bavuma hits Yuzvendra Chahal for a 4! SA 93/3 (12.1 Ov). Target: 149; RRR: 7.15

11.6 ओवर (2 रन) दुग्गी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार पुल शॉट लगाकर गैप से दो रन ले लिया|

11.5 ओवर (2 रन) दुग्गी, लॉफ्ट किया गेंद को गैप में और दो रन हासिल कर लिया|

11.4 ओवर (4 रन) चौका! अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की दिशा से निकल गई बॉल और चार रन मिल गए| मिड विकेट की तरफ बड़ा शॉट लगाना चाहते थे लेकिन धीमी गति से चकमा खाए थे| बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और सीमा रेखा की तरफ निकल गई बॉल| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: Heinrich Klaasen hits Axar Patel for a 4! SA 85/3 (11.4 Ov). Target: 149; RRR: 7.68

11.3 ओवर (6 रन) पहले चौका और अब छक्का! काफी शानदार शॉट| क्लासेन पूरी तरह से गेंदबाजी से मानो खिलवाड़ करते दिख रहे हैं| एक बार फिर से बैकफुट पर जाकर बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: It's a SIX! Heinrich Klaasen hits Axar Patel. SA 81/3 (11.3 Ov). Target: 149; RRR: 8.00

11.2 ओवर (4 रन) चौका! काबिले तारीफ शॉट!! बैकफुट से पंच किया हो जैसे!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: Heinrich Klaasen hits Axar Patel for a 4! SA 75/3 (11.2 Ov). Target: 149; RRR: 8.54

11.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में खेला और फील्डर के आगे से एक रन चुरा लिया|

10.6 ओवर (4 रन) तीसरा चौका इस ओवर का आता हुआ| इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए क्लासेन ने गेंद को कवर्स बाउंड्री की तरफ मारा| एक बड़ा गैप था वहां पर जिसकी वजह से चौका मिल गया| 70/3 अफ्रीका| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: Heinrich Klaasen hits Hardik Pandya for a 4! SA 70/3 (11.0 Ov). Target: 149; RRR: 8.78

10.5 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

10.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

10.3 ओवर (4 रन) चौका! एक और बार थर्ड मैन की दिशा में खेला गया लेट कट शॉट और चौका हासिल हो गया| चतुराई भरी बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: Heinrich Klaasen hits Hardik Pandya for a 4! SA 66/3 (10.3 Ov). Target: 149; RRR: 8.74

10.2 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर मिल जायेगा| शरीर पर डाली गई गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर पुश करते हुए एक रन बटोरा|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (4 रन) चौका!!! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद को आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| गैप मिला और गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| चालाकी भरी बल्लेबाज़ी कप्तान द्वारा| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: Temba Bavuma hits Hardik Pandya for a 4! SA 61/3 (10.1 Ov). Target: 149; RRR: 8.95

मैच रिपोर्ट