India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश? जानें कितना एक्स्ट्रा समय तय मिलेगा दोनों टीमों को

India vs Pakistan: रविवार को भारत vs पाकिस्तान मेगा मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 206) को एक अलग ही नया आयाम देने जा रहा है. वर्ल्ड कप में दोनों देशों का मैच हमेशा ही नया रंग लाता रहा है और इस बार भी वर्ल्ड कप में ऐसा ही होने जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India vs Pakistan:
X: social media

खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में जिन पलों का इंतजार था, उसका माहौल अभी से बनने लगा है. टी20 विश्व कप 2026 में भारत vs पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच रविवार को खेले जाने वाले मेगा मुकाबले का इंतजार पूरी दुनिया कर रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का पाकिस्तान (Ind vs Pak) के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है, लेकिन टी20 विश्व कप में खेले जाने वाले इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. ऐसे में भारत VS पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर करोड़ों भारतीय चिंतित है कि अगर बारिश आ जाती है, तो क्या होगा. 

टी20 वर्ल्ड कप में भारत vs पाकिस्तान हाई-प्रोफाइल मुकाबले में कोलंबो के मौसम का पूर्वानुमान इस समय काफी डराने वाला है. हमारे रिपोर्टर के अनुसार राजधानी में मैच के दिन देर दोपहर से देर शाम तक मध्यम/तेज़ बारिश होने की संभावना है और इस दौरान औसत वर्षा 40-50 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है.  सिर्फ बारिश ही नहीं बल्कि गरज-चमक के साथ तूफान (थंडरस्टॉर्म) की भी चेतावनी है.

India vs Pakistan मैच शाम 7 बजे स्थानीय समय पर शुरू होना है, जो भारतीय समयानुसार भी 7 बजे ही होगा. ICC के टी20 विश्व कप 2026 के नियमों के अनुसार, ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के सभी मैचों के लिए कुल 60 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. मतलब यह है कि मैच अगर 8:30 बजे भी शुरू होगा, तो ओवरों में कोई कटौती नहीं होगी. लेकिन 60 मिनट खत्म होते ही ओवर कटने की बात शुरू हो जाएगी. फिलहाल, दोपहर 3 बजे से ही बारिश की संभावना सबसे ज़्यादा बताई जा रही है. अगर यह पूर्वानुमान सही साबित होता है, तो बारिश रात 10 बजे के बाद ही कम होने की संभावना है। इसका मतलब यह है कि मैच ओवर घटने की पूरी संभावना है. हालांकि, अगले 48 घंटों में मौसम का पूर्वानुमान बदल भी सकता है, इसलिए आयोजकों और फैंस के लिए अभी उम्मीद बाकी है.
 

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा, टीम इंडिया को मिलेगा सुपर-8 का टिकट? जानें

Advertisement

Featured Video Of The Day
Thiruvananthapuram International Airport पर इस वजह से थम गए विमानों के पहिए! Kerala News