नामीबिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और नामीबिया के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

नामीबिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

नामीबिया बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

इसी बीच भारत के लिए अंतिम बार कप्तानी करवा रहे विराट कोहली ने कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने सबसे अधिक 3-3 विकेट निकालकर दिया| जबकि दो विकेट जसप्रीत बुमराह के हाथ लगी| हालाँकि जो स्कोर 110 तक ही रहना चाहिए था वो भारत के द्वारा की गई दिशाहीन गेंदबाज़ी और ओवर थ्रो के कारण 130 के पार पहुँच गई| अब देखना होगा कि क्या नामीबिया टीम इस स्कोर को डिफेंड कर पाएंगी? या फिर भारत की टीम इस लक्ष्य को हासिल करते हुए इस टी20 वर्ल्ड कप को अलविदा बोलेंगी?

शानदार गेंदबाज़ी यहाँ पर भारत के गेंदबाजों के द्वारा देखने को मिली यहाँ पर| डेविड विसे के द्वारा खेली गई पारी के दम पर नामीबिया ने भारत के सामने 133 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई नामीबिया की टीम ने शुरुआती 4 ओवर शानदार तरीके से खेलकर बोर्ड पर 33 रन जोड़ दिए थे| जिसके बाद उन्हें पहला झटका भी उसी स्कोर पर लगा और फिर लगातार विकटों का सिलसिला बरकरार हो गया और 50 रनों से पहले ही 4 टॉप बल्लेबाज़ आउट हो गए| जिसके बाद पांचवें विकेट के लिए कुछ देर तक बोर्ड पर रन लगे लेकिन उसके बाद जैसे ही कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (12) ने अपना विकेट गंवाया वैसे ही और दो बल्लेबाज़ उसका पीछा करते हुए पवेलियन की ओर चलते बने| अंत में डेविड विसे (26) ने अपने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाकर अपनी टीम के स्कोर को 132 रनों तक पहुँचाया|


19.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति! एक बढ़िया फील्डिंग स्काई द्वारा देखने को मिली जिसकी वजह से सिंगल ही मिला| 132 रन बोर्ड पर लगा पाई नामीबिया की टीम यानी अब भारत के सामने 133 रनों का लक्ष्य|

19.5 ओवर (2 रन) इस बार फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल गया|

19.4 ओवर (4 रन) चौका! बेहतरीन प्रयास राहुल का लेकिन कैच को लपक नहीं पाए| ओह!! ये थोडा चोटिल भरा हो सकता है| राहुल ज़मीन से टकराए, ऐसा लगा कि उनका कन्धा ज़मीन को जा लगा और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| भारत vs नामीबिया: Super 12 - Match 42: Ruben Trumpelmann hits Mohammed Shami for a 4! NAM 129/8 (19.4 Ov). CRR: 6.56

19.3 ओवर (6 रन) छक्का! ये तो कमाल ही हो गया| लेंथ गेंद, पाले में थी, बड़ा शॉट सामने की तरफ लगाया, काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| भारत vs नामीबिया: Super 12 - Match 42: It's a SIX! Ruben Trumpelmann hits Mohammed Shami. NAM 125/8 (19.3 Ov). CRR: 6.41

19.2 ओवर (0 रन) पटकी हुई गेंद को पुल मारने गए लेकिन गति से बीट हुए| कीपर के दस्तानों में गई गेंद|

19.1 ओवर (0 रन) यॉर्कर डालना चाहते थे लेकिन पैड्स पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं हुआ|

18.6 ओवर (2 रन) दुग्गी के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति| पैरों पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया| 119/8 नामीबिया|

रुबेन ट्रम्पेलमन को बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया है... 

18.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! एक और झटका यहाँ पर नामीबिया टीम को यहाँ पर लगता हुआ| जसप्रीत बुमराह के हाथ लगी दूसरी विकेट| डेविड वीजे 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को समझ नहीं पाए बल्लेबाज़ और कवर्स के ऊपर से खेलने गए| बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर गेंद मिड ऑफ की ओर हवा में गई जहाँ से रोहित शर्मा ने आसान सा कैच पकड़ा| 117/8 नामीबिया| भारत vs नामीबिया: Super 12 - Match 42: WICKET! David Wiese c Rohit Sharma b Jasprit Bumrah 26 (25b, 2x4, 0x6). NAM 117/8 (18.5 Ov). CRR: 6.21

18.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

18.3 ओवर (0 रन) ये मौका था रन आउट का यहाँ पर लेकिन जस्सी चूक गए| समय लेकर निशाना भी साधा लेकिन विकेट्स उड़ा नहीं सके| बाल बाल बचे बल्लेबाज़| जड़ में डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से खेला और रन के लिए भाग खड़े हुए थे| जस्सी ने उसे पकड़ा और थ्रो किया लेकिन बॉल विकटों से नहीं टकराई| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|

18.3 ओवर (1 रन) वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|

18.2 ओवर (0 रन) छोटी गेंद, बैकफुट से कट लगाने गए लेकिन उछाल से गच्छा खा गये| कोई रन नहीं हुआ|

18.1 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई थी गेंद, लेग साइड पर उसे फ्लिक किया, एक ही रन मिला|

17.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| पैरों की गेंद को स्क्वायर लेग पर फ्लिक किया| फील्डर जबतक वहां आते, दो रन मिल गए| 114/7 नामीबिया|

17.5 ओवर (3 रन) तिग्गी, बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| जबतक गेंद वापिस आती तीन रन चुरा लिए गए|

17.4 ओवर (5 रन) 5 रन| बाई वन गेट फोर फ्री!!! सिंगल लेने गए थे पॉइंट से, जडेजा थे वहां पर, गेंद को उठाया और थ्रो किया, बैक अप पीछे आये लेकिन थ्रो इतना तेज़ था कि कोई उसे रोक ही नहीं पाया|

17.3 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|

17.2 ओवर (1 रन) गुड लेंथ बॉल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

17.1 ओवर (1 रन) यॉर्कर गेंद को इस बार बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| सिंगल ही मिल पायगा|

16.6 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से सिंगल हासिल हुआ| 102/7 नामीबिया|

16.5 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|

16.4 ओवर (4 रन) चौका!! लेग बाई के रूप में मिला रन| लेग स्टंप पर डाली गई इनस्विंग गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले और गेंद में कोई संपर्क नहीं हुआ, गेंद पैड्स को लगकर को कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री की ओर निकल गई चार रनों के लिए, लेग बाई के रूप में आया बाउंड्री| इसी के साथ नामीबिया टीम का 100 रन पूरा हुआ|

16.3 ओवर (2 रन) इस बार पैरो पर डाली गई फुल लेंथ गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल गया|

16.2 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं|

16.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|

15.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| 95/7 नामीबिया|

15.5 ओवर (1 रन) फुलर लेंथ बॉल को कवर्स की दिशा में खेला, फील्डर डीप में तैनात, एक ही रन मिल पाया|

जान फ्रायलिंक अब अगले बल्लेबाज़ उतरेंगे...

15.4 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! नामीबिया को लगा साठवां झटका!!! रविचंद्रन अश्विन के हाथ लगी तीसरी विकेट| जेन ग्रीन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे| फुल लेंथ की गेंद को बैकफुट से डिफेंड करने गए| बॉल टप्पा खाकर टर्न होती हुई अंदर की ओर आई और सीधे बल्लेबाज़ को बीट करती हुई मिडिल स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ काफी हैरान होकर पिच को निहारते रहे| 94/7 नामीबिया|

15.3 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

15.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल सीधे पैड्स को जा लगी

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

मैच रिपोर्ट