India vs England 2nd ODI live streaming भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच कार्डिफ में खेला जाएगा. भारत पहला वनडे मैच 6 विकेट से जीता था. अब दूसरा वनडे मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. पहले वनडे में कोहली और रोहित फ्लॉप रहे थे. अब दूसरे वनडे में उम्मीद है कि दोनों बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में सफल रहेंगे.
IND बनाम ENG दूसरा वनडे कब और कहां देखें?
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे मैच मंगलवार, 16 जुलाई को कार्डिफ़, इंग्लैंड के सोफिया गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा और टॉस शाम 5:00 बजे होगा.
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट कैसे देखें?
भारत में, भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा.
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत में, भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग एक्टिव सब्सक्रिप्शन के साथ JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे मैच भारत में फ्री में कैसे देखें
भारत में दूसरा वनडे मैच लाइव DD स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, ब्रायडन कार्स, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद।
ये भी पढ़ें- क्या इंग्लैंड के साथ नाइंसाफी हुई? रेफरी के फैसलों से नाराज फैंस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल