ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 21 से 25 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच Saurashtra Cricket Association Stadium, Rajkot में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 21 से 25 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

24.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई बुमराह के एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ| 188/1 ऑस्ट्रेलिया|

24.5 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|


24.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|

24.3 ओवर (4 रन) चौका!! इसी के साथ स्टीव स्मिथ का एक और अर्धशतक पूरा हुआ| लाजवाब कवर ड्राइव करते हुए अपने स्कोर को पचास के पार पहुंचाया है| गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजी हैं|

24.2 ओवर (1 रन) स्टॉप बॉल!! ये है जस्सी की ताक़त| बल्लेबाज़ पहले बल्ला चलाने को दकेह रहे थे लेकिन फिर गति से चकमा खाए| ऑफ़ साइड पर उसे खेला| एक रन ही हासिल हुआ|

24.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

23.6 ओवर (0 रन) टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 181/1 ऑस्ट्रेलिया|

23.5 ओवर (0 रन) इस बार लेंथ और लाइन को बदला कुलदीप ने और बल्लेबाज़ को डिफेंड करने पर मजबूर कर दिया|

23.4 ओवर (4 रन) चौका! ये लीजिये| पिछली गेंद को भांपा और इस गेंद पर चौका छांपा| जैसे ही छोटी गेंद देखी उसपर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी|

23.3 ओवर (0 रन) एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!! कुलदीप की गेंद को भांप रहे हैं मार्श|

23.2 ओवर (0 रन) डॉट गेंद| मार्श ने बैक फुट से ऑफ़ साइड पर पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| फील्डर ने उसे फील्ड किया|

23.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

कुलदीप यादव को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...

22.6 ओवर (4 रन) एक और चौका! जस्सी के एक और महंगे ओवर की हुई समाप्ति| 19 रन इस ओवर में आये हैं| इस बार फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद पर कवर ड्राइव देखने को मिला| खाली स्थान की वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद| मार्श पूरी तरह से भारतीय तेज़ गेंदबाजों को आड़े हाथ ले रहे हैं|

22.5 ओवर (4 रन) एक और चौका! इस बार ऑफ़ साइड को निशाना बनाया| अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की|

22.4 ओवर (4 रन) चौका! एक और बार छोटी गेंद जिसपर मार्श द्वारा कड़क प्रहार किया गया| इस बार ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

22.3 ओवर (0 रन) कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया| विराट ने इसे फील्ड करते हुए कैच के मजाकिया अंदाज़ में जश्न मनाया| दर्शकों में उत्साह की लहर छाई|

22.2 ओवर (6 रन) छक्का! कड़क पुल शॉट| गेंद की गति को परखते हुए लेग साइड पर पुल कर दिया| बल्ले से लगते ही सीमा रेखा के पार वाले सफ़र पर निकल गई गेंद| तेज़ गति की ही गेंदों का तो मार्श इंतज़ार कर रहे हैं|

22.1 ओवर (1 रन) चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|

जसप्रीत बुमराह [3.0-0-26-0] को अब गेंदबाजी आक्रमण पर वापिस लाया गया है...

21.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 157/1 ऑस्ट्रेलिया|

21.5 ओवर (1 रन) एक और बार टर्न हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे पुश किया और गैप से सिंगल हासिल किया|

21.4 ओवर (1 रन) इस बार गैप हासिल करते हुए एक रन बटोर लिया गया|

21.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद| छक्का खाने के बाद अच्छी वापसी जडेजा द्वारा हुई है| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

21.2 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! टर्न हुई गेंद, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|

21.1 ओवर (6 रन) छक्का! हाफ ट्रैकर!! स्मिथ उसके लिए मानो तैयार थे| क्रीज़ में खड़े-खड़े ही उसे पुल कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ से छह रनों के लिए निकल गई गेंद|

20.6 ओवर (0 रन) गेंद की टर्न को परखते हुए उसे बीच बल्ले पर लिया और सम्मान दे दिया| 148/1 ऑस्ट्रेलिया|

20.5 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|

20.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

20.3 ओवर (1 रन) इस बार सिंगल मिल जाएगा| बैक फुट से गेंद को सामने की तरफ पंच किया, एक रन मिल गया|

20.2 ओवर (0 रन) ओह बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| कट लगाना चाहते थे लेकिन टर्न होकर अंदर आई गेंद| इन साइड एज लेकर पैड्स से टकराई और विकटों के थोड़ा पहले जाकर रुक गई| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

20.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्पिन गेंद| मार्श ने उसे लेग साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, कोई रन नहीं हुआ|

मैच रिपोर्ट