अफ़ग़ानिस्तान बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

अफ़ग़ानिस्तान बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

अफ़ग़ानिस्तान बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| 10 के बाद 61/4 भारत| 39 रनों की साझेदारी ने भारत को मुकाबले में वापसी कराई है|

9.5 ओवर (1 रन) विकेट लाइन के बीच राखी गई गेंद पर रिंकू ने घुटना टिकाया और लेग साइड पर मोड़ दिया| गैप था जहाँ से एक रन हासिल हुआ|


9.4 ओवर (1 रन) समझदारी भरा सिंगल रोहित के बल्ले से आता हुआ| इस बार बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|

9.3 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल बटोर लिया|

9.2 ओवर (4 रन) चौका! पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| छोटी लेंथ की गेंद थी| बड़ी तेज़ी के साथ उसे लेकर लेग साइड पर घूम गए जिसकी वजह से गैप मिल गया|

9.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इस बार फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल कर लिया|

8.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया|

8.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट खेला| शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|

8.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ भारत का 50 रन पूरा हुआ!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट शॉट लगाकर एक रन लिया|

8.3 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! दर्शकों में उत्साह!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु सफल हो गया| रिंकू ने सही समय पर रिव्यु लेकर खुद को बचाया| इन साइड एज था ऐसा रिप्ले में देखने पर पता चल गया| एक वक़्त लगा कि नजदीकी मामला होगा लेकिन फिर रिप्ले ने इसे साफ़ कर दिया| रिंकू ने इस गेंद को डिफेंड करना चाहा था लेकिन टर्न से चकमा खाए और फ्रंट पैड्स पर खा बैठे थे गेंद जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई थी|

8.2 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! इस बार स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं होगा|

8.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ ओवर की शुरुआत हुई है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर फुल टॉस गेंद को एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से रन भाग लिया|

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

7.5 ओवर (6 रन) छक्का! इस ओवर का दूसरा| ये लीजिये आप रोहित को अगर इस तरह से छोटी गेंद डालेंगे तो बड़ा शॉट तो बनता ही है दोस्त| गति में भी कमी थी जिसे हिट मैन ने काफी जल्दी परख लिया और फाइन लेग की तरफ लेकर घूम गए छह रनों के लिए| एक बड़ा ओवर भारत के लिए आता हुआ|

7.4 ओवर (1 रन) इस बार समझदारी से गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन पूरा किया|

7.3 ओवर (6 रन) छक्का! पहला मैक्सिमम इस पारी का आता हुआ| रिंकू नहीं रुकने वाले ये उन्होंने बता दिया है| शानदार फ्लिक शॉट| इस बार फ्लिक किया गेंद को स्क्वायर लेग की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए|

7.2 ओवर (0 रन) एक डॉट गेंद!! इस बार बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|

7.1 ओवर (0 रन) पहली ही गेंद पर एलबीडबल्यू की अपील हुई है!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का सोचा लेकिन समय निकल चुका था| पड़कर अंदर आई बॉल, फ्लिक मारने गए, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी|

मोहम्मद सलीम अपने डेब्यू पर गेंदबाजी के लिए आये हैं...

6.6 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

6.5 ओवर (4 रन) चौका! काफी देर बाद आई है एक बाउंड्री!! रोहित को आप इस तरह से छोटी गेंद नहीं डाल सकते चाहे वो जिस भी दबाव में हों| इस बार ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| गैप मिला और बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

6.4 ओवर (0 रन) एक बार फिर से गेंद को रोहित ने टर्न होने दिया और रिवर्स शॉट का इस्तेमाल किया लेकिन फिर से गैप हासिल नहीं हो पाया|

6.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ओहो!!! रिवर्स स्वीप खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की ओर गई| रन का मौका नहीं बन सका|

6.2 ओवर (0 रन) ओह!! शार्प टर्न!! प्ले एंड मिस!! ये गेंद घूमी और बल्लेबाज़ को पूरी तरह से छकाती हुई कीपर के दस्तानों में अपना घर बना गई|

6.1 ओवर (0 रन) ओह!! शार्प टर्न!! रोहित शर्मा पैर निकालकर इस गेंद को खेलने गए लेकिन टर्न से पूरी तरह से बीट हो गए|

5.6 ओवर (2 रन) दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर ने भागकर स्लाइड करते हुए उसे रोका| इस बीच बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| 30/4 भारत|

5.5 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे शॉर्ट कवर्स की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|

5.5 ओवर (1 रन) वाइड! डाउन द लेग!! बल्लेबाज़ को छोड़ते हुए कीपर के बायें ओर गई जिसे एक हाथ से डाईव लगाकर रोक दिया गया|

5.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

5.3 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! आगे आकर रोहित ने इस गेंद पर लेग साइड की तरफ शॉट लगाना चाहा लेकिन स्विंग से चकमा खाए| स्टम्प्स को मिस करते हुए कीपर के पास गई गेंद जहाँ बाकी का काम कीपर ने किया|

5.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं हो पायेगा|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (4 रन) बेहतरीन कट शॉट!!! चौका मिलेगा!! रोहित का काउंटर अटैक जारी है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|

मैच रिपोर्ट