अफ़ग़ानिस्तान बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

अफ़ग़ानिस्तान बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

अफ़ग़ानिस्तान बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

...दूसरी पारी...

हालाँकि अंतिम ओवर में 36 रन बनाकर अपनी टीम के स्कोर को 212 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद ने 3 विकेट निकालकर दिया जबकि अजमतुल्लाह ओमरजाई के हाथ 1 विकेट लगी| ऐसे में अब देखना होगा कि क्या अफगानिस्तान की टीम 213 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लेती है? या फिर भारत की टीम 212 रनों के स्कोर को डिफेंड करने में कामयाब होती है? तो तैयार हो जाइए रन चेज़ का पूरा आनंद उठाने के लिए|


वहीँ देखते ही देखते भारत ने पॉवर प्ले के दौरान ही 22 रनों के स्कोर पर अपने 4 बल्लेबाजों को गंवा दिया| जिसके बाद मैदान पर आए रिंकू सिंह (69) ने एक तरफ से पहले संभलकर खेला और मिले ही मौके पर बाउंड्री भी लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| वहीँ दूसरे छोर पर खड़े कप्तान रोहित शर्मा (121) ने बड़े-बड़े शॉट लगाने के सिलसिले को बरकरार रखा और अपने टी20 करियर का पांचवां शतक भी पूरा कर लिया| हालाँकि दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 190 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई|

कप्तान ने खेली 121 रनों की नाबाद शतकीय कप्तानी पारी जबकि युवा रिंकू सिंह ने भी दिखाया अपने बल्ले का पॉवर!! पांचवें विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई 190 रनों की शतकीय साझेदारी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान टीम के सामने 213 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई भारतीय टीम की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं हो सकी और पहला झटका यशस्वी जयसवाल (4) के रूप में लगा| जिसके बाद विराट कोहली अगली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए| ऐसे में भारत को दो गेंदों पर दो बड़ा झटका लग गया| तभी मैदान पर आए पिछले मुकाबले में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी शिवम दुबे (1) जोकि आज कुछ खास नहीं कर पाए और अजमतुल्लाह ओमरजाई की गेंद पर कैच आउट हो गए|

19.6 ओवर (6 रन) एक और छक्का! 36 रनों का सबसे बड़ा और महंगा ओवर हुआ समाप्त| टीम इंडिया इसके सहारे 212 रनों के विशाल स्कोर तक जा पहुंची है| क्या बेमिसाल बल्लेबाज़ी इस जोड़ी के ज़रिये हुई है| ये शॉट नहीं ये रॉकेट है, छह से भरा बल्लेबाज़ का पॉकेट है!!! पटकी हुई गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ पुल करते हुए मैक्सिमम हासिल किया| अफगानिस्तान के सामने अब 213 रनों का लक्ष्य रखा गया है|

19.5 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो, एक और बड़ा शॉट! 30 रन अभी तक इस ओवर में आ चुके हैं| बेमिसाल बल्लेबाज़ी चलती हुई यहाँ पर| गेंदबाज़ हैरान परेशान हो गए हैं कि बॉल कहाँ पर डालें| ये गेंद भी दर्शकों के बीच जाकर गिरी है|

19.4 ओवर (6 रन) छक्का! लो फुल टॉस गेंद पर एक बड़ा शॉट रिंकू के बल्ले से निकलता हुआ| आवाज़ काफी शानदार आई है यानी ये गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर ही रुकेगी|

19.3 ओवर (1 रन) एंगल बदलकर डाली गई वाइड यॉर्कर!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

19.2 ओवर (6 रन) छक्का! फ्री हिट का पूरा फायदा रोहित ने उठाया और टी 20 करियर के अपने सबसे बड़े स्कोर तक पहुँच गए| इस बार लेंथ गेंद को सामने की तरफ खेल दिया| बल्ले से लगने के बाद बॉल बड़ी आसानी से स्टैंड्स में जा गिरी|

19.2 ओवर (7 रन) नो बॉल और छक्का! सोने पर सुहागा| लो फुल टॉस गेंद पर रोहित ने अपनी पूरी ताक़त के साथ हीव शॉट खेला| गेंद मैदान के बाहर जाते-जाते रह गई| स्टैंड्स के एक दम उपरी हिस्से से टकराते हुए नीचे गिरी|

19.1 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ इस आखिरी ओवर का खाता खुला है| रोहित द्वारा जानबूझकर शॉर्ट स्क्वायर लेग फील्डर के ऊपर से खेला गया स्कूप शॉट और चार रन खाते में जुड़ गया|

18.6 ओवर (6 रन) छक्का! इसी के साथ रिंकू सिंह का भी अर्ध शतक पूरा हुआ| बेहतरीन बल्लेबाज़ी अपनी टीम के लिए करते हुए कप्तान का बखूबी साथ दिया है| काफी शानदार शॉट कवर्स की तरफ| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी याकात के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| कप्तान रोहित ने उनकी सराहना की है|

18.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस गेंद को सामने की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

18.4 ओवर (4 रन) चौका! इसी के साथ हिट मैन शर्मा का एक और शतक पूरा हुआ| बेमिसाल बल्लेबाज़ी अपनी टीम के लिए करते हुए| टीम को ना केवल मुश्किल परिस्थिति से निकाला बल्कि एक बड़े स्कोर की तरफ ले आये हैं| टी20 करियर का एक और शतक रोहित के बल्ले से निकला है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर एक कड़क शॉट लगाया गया जहाँ से चौका हासिल हुआ|

18.3 ओवर (4 रन) चौका! रोहित शर्मा अब 99 के स्कोर पर पहुँच गए हैं| इस बार ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| गैप मिला और बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| शतक से बस एक कदम दूर रोहित|

18.2 ओवर (6 रन) छक्का! 95 के स्कोर पर पहुंचे रोहित| गेंद की ये उड़ान देखिये और पकड़ने के लिए विमान भेजिए| वाओ वाट अ शॉट!! ये गेंद तो काफी दूर गई है| इसको तो मंगवाना पड़ेगा| ऊपर की गेंद पर मिड विकेट की तरफ कड़क शॉट लगाया गया जहाँ से छह रन्स हासिल हुए|

18.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल गेंद को हलके हाथों से कवर्स की तरफ पुश करते हुए एक रन बटोरा|

17.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ फरीद के एक शानदार स्पेल की हुई समाप्ति| फुल बॉल!! मिड विकेट की तरफ खेला और गैप से दो रन बटोरा| इसी के साथ 88 के स्कोर पर पहुंचे रोहित|

17.5 ओवर (4 रन) चौका! इस बार बढ़िया तरीके से गैप निकाल लिया है| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फुल गेंद को फाइन लेग और स्कावयर लेग की तरफ खेला जहाँ से गैप हासिल हुआ| फील्ड से खेल रहे हैं हिट मैन शर्मा|

17.4 ओवर (1 रन) एक और बढ़िया गेंद| फाइन लेग की तरफ पुल शॉट तो खेला गया लेकिन डीप फील्डर ने उसे फील्ड किया| एक रन आसानी से हासिल हो गया|

17.3 ओवर (1 रन) बढ़िया वाइड यॉर्कर!! रोहित ने उसे गाइड तो किया लेकिन सीधा शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर की तरफ गई गेंद| एक ही रन का मौका बन पाया| रोहित खुद से खुश नहीं दिखे इस बार|

17.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार रिंकू द्वारा पुल शॉट लगाया और डीप से एक रन हासिल कर लिया गया|

17.1 ओवर (1 रन) बढ़िया फील्डिंग पॉइंट पर नैब द्वारा| चौका रोका, एक ही रन मिल पायेगा| एक कड़क कट शॉट था जहाँ पॉइंट फील्डर ने अपने दाहिने तरफ डाईव लगाई और गेंद की गति को धीमा कर दिया| बाक़ी का काम डीप फील्डर ने किया|

16.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद| रोहित ने उसे लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन ही मिल पाया| 144/4 भारत| 18 गेंद अब शेष है, कितना स्कोर बनेगा?

16.5 ओवर (1 रन) एक और सटीक गेंद जिसपर सिंगल आया| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया|

16.4 ओवर (1 रन) सिंगल, यॉर्कर गेंद!! बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑन साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|

16.3 ओवर (6 रन) फ्लैट सिक्स!! काफी शानदार शॉट रोहित के बल्ले से निकलता हुआ| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|

16.2 ओवर (0 रन) यॉर्कर गेंद| रोहित ने लाइन में बल्ला लाते हुए सम्मान दे दिया| काफी अच्छा क्रिकेट देखने को मिल रहा है यहाँ पर|

16.1 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री भारत के लिए आती हुई| इस बार लो फुल टॉस गेंद को रोहित ने कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया| एक बड़ा गैप था उस तरफ जिसकी वजह से गेंद सीमा रेखा के पार टप्पा खाने के बाद गई|

15.6 ओवर (4 रन) चौका!! ओह, ये शॉट तो नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े रोहित के कान के पास से सीटी बजाता हुआ गया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला था| फील्डर घेरे के अंदर थे इस वजह से चार रन मिल गया|

15.6 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ की पहुँच से काफी दूर| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|

15.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

15.4 ओवर (1 रन) बेहतरीन फील्डिंग बैक वार्ड पॉइंट पर फील्डर द्वारा| अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाते हुए गेंद को चौका जाने से रोक दिया| लेट कट शॉट रिंकू द्वारा इस गेंद पर खेला गया था|

15.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया एक रन| फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए रोहित| गुड लेंथ गेंद पर फ्रंट फुट से पुल लगाने गए| बल्ले को मिस करने के बाद गेंद रोहित के हाथ के उपरी हिस्से को लगकर हेलमेट से टकराई और ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

15.3 ओवर (1 रन) वाइड! बल्लेबाज़ से बचने के चक्कर में ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| फ्री हिट अभी भी जारी है|

15.3 ओवर (3 रन) नो बॉल!! साथ में दुग्गी भी हो गई| हाई फुल टॉस गेंद को रोहित ने लेग साइड पर मोड़ा और गैप से दो रन भाग लिए| इस बीच लेग अम्पायर की तरफ से हाई फुल टॉस की नो बॉल का इशारा हुआ| अब अगली गेंद फ्री हिट होने वाली है| इसी बीच 100 रनों की साझेदारी भी पूरी हुई|

15.2 ओवर (6 रन) छक्का!! करारा पुल शॉट!! ये है रोहित शर्मा की पहचान| शॉटपिच डाली गई गेंद, फ्रंट फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर और छह रन बटोर लिए|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ मोहम्मद सलीम  के ओवर का आगाज़ हुआ है| रोहित ने ऑफ़ स्टम्प के बाहर से इस फुल गेंद को ऑन साइड पर लपेटा और गैप से चार रन बटोरा|

मैच रिपोर्ट