India Squad Announcement LIVE: आयरलैंड, इंग्लैंड, एशियन गेम्स सहित श्रीलंका दौरे पर खेले जाने वाले 'ए' मुकाबलों के लिए आज भारतीय टीम (Indian Team) का ऐलान होने वाला है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की तरफ से जारी किए गए प्रेस रिलीज के मुताबिक सिलेक्शन मीटिंग बोर्ड के हेडक्वार्टर में होगी. इसके पश्चात मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) और बीसीसीआई के ऑनरेरी सेक्रेटरी देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) मीडिया को संबोधित करेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक प्रेस कॉन्फ्रेंस बीसीसीआई के हेडक्वार्टर की चौथी मंजिल पर दोपहर एक बजे से होगी.
इन प्रमुख मुकाबलों के लिए होगा भारतीय टीम का चयन
1 - आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज
2 - इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज
3 - जापान में खेले जाने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए
4 - श्रीलंका में इंडिया 'ए' के दो बहुदिवसीय मैच
समय और स्थान: दोपहर 1:00 बजे भारतीय समयानुसार, बीसीसीआई मुख्यालय, चौथी मंजिल
इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, प्रिंस यादव और भुवनेश्वर कुमार.
इन नामों पर भी होगी चर्चा
मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव के नाम पर भी चर्चा होगी. ये देखना दिलचस्प होगा कि कप्तानी से हटाए जाने के बाद उन्हें टीम में मौका मिलता है या यहां से भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. सूर्या ही नहीं रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल, क्रुणाल पंड्या, साईं सुदर्शन, अंशुल कंबोज और साकिब हुसैन जैसे खिलाड़ियों पर भी सभी नजर टिकी रहेगी.
Here are the LIVE Updates of India's Squad Announcement for Ireland and England T20Is, Asian Games 2026
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: 8 साल बाद केवल दूसरी बार भारत से खेल रहे अफगानिस्तान के ऐतिहासिक टेस्ट डेब्यू की कहानी
India Squad LIVE Updates: एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम
India Squad LIVE Updates: आयरलैंड टूर के लिए भारतीय टीम
India Squad LIVE Updates: इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय टीम
India Squad LIVE Updates: वैभव को मिला मौका, श्रेयस बने टीम इंडिया के नए T20I कप्तान, सूर्या की छुट्टी
श्रेयस अय्यर को आगामी तीनों सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा के कंधों पर रखी गई है. वैभव सूर्यवंशी का तीनों फॉर्मेट में चुनाव किया गया है.
India Squad LIVE Updates: 26 से शुरू हो रहा है भारत का UK टूर
भारत का यूनाइटेड किंगडम दौरा 26 जून से शुरु हो रहा है. यहां आयरलैंड के खिलाफ पहले भारतीय टीम दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी. उसके बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल और तीन तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है.
India Squad LIVE Updates: कुल चार सीरीज के लिए होगा टीम का ऐलान
आयरलैंड के खिलाफ भारत की दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज
एशियाई खेल 2026 के लिए भारत की टी20 टीम
श्रीलंका में खेले जाने वाले इंडिया 'ए' के दो मैच
India Squad LIVE Updates: वनडे सीरीज के लिए टीम का नहीं होगा ऐलान
आपको बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को टी20 सीरीज के साथ-साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है. टी20 सीरीज के लिए तो भारतीय टीम का तो आज ऐलान होगा. मगर वनडे सीरीज के लिए फिलहाल नहीं.
India Squad LIVE Updates: अक्षर, सुंदर, कुलदीप और वरुण में किसी एक की हो सकती है छुट्टी!
यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि अजीत अगरकर एंड कंपनी आयरलैंड और इंग्लैंड में होने वाली टी20 सीरीज के लिए कौन से संयोजन पर विश्वास जताती है. वहां की सीम गेंदबाजी की संभावना को देखते हुए, स्पिनरों की संख्या कम हो सकती है. ऐसे में अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव या वरुण चक्रवर्ती में से किसी एक को टी20 टीम से बाहर किया जा सकता है. ये चारों खिलाड़ी हाल ही में टी20 फॉर्मेट में भारत के नियमित सदस्य रहे हैं.
India Squad LIVE Updates: चयनकर्ताओं ने मीटिंग शुरू की
India Squad LIVE Updates: ऑनलाइन माध्यम से चयन बैठक में भाग लेंगे श्रेयस अय्यर!
रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के टी20 कप्तानी के प्रबल दावेदार श्रेयस अय्यर आज ऑनलाइन माध्यम से चयन बैठक में भाग लेंगे.
India Squad LIVE Updates: प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह बीसीसीआई मुख्यालय पहुंचे
भारतीय खिलाड़ियों के चयन के लिए भारतीय चयनकर्ता बीसीसीआई के मुख्यालय पर पहुंच गए हैं. शुरुआती पलों में जो तस्वीर सामने आई है. उनमें प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह को देखा गया है.
India Squad LIVE Updates: टीम का ऐलान भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे किया जाएगा
चुनी गई टीम का ऐलान भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे किया जाएगा. बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए रिलीज में बताया गया है कि चयनकर्ताओं की मीटिंग बीसीसीआई मुख्यालय के चौथी मंजिल पर की जाएगी.
India Squad LIVE Updates: आयरलैंड, इंग्लैंड, जापान और इंडिया 'ए' के लिए होने वाला है चयन
1 - आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज
2 - इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज
3 - जापान में खेले जाने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए
4 - श्रीलंका में इंडिया 'ए' के दो बहुदिवसीय मैच
India Squad LIVE Updates: श्रेयस को टीम में चुना जाना कंफर्म
श्रेयस अय्यर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम का हिस्सा नहीं थे. मगर अब ऐसी पूरी संभावना नजर आ रही है कि उन्हें आगामी मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया जाएगा. यहीं नहीं खबरें तो ऐसी भी सामने आ रही हैं कि अब सूर्यकुमार यादव को शायद ही टीम में मौका मिले.
नमस्कार!
आयरलैंड, इंग्लैंड, एशियन गेम्स सहित श्रीलंका दौरे पर खेले जाने वाले 'ए' मुकाबलों के लिए आज भारतीय टीम का चयन होने वाला है. जिसके लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.