India A vs Sri Lanka A Final Live Score: दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हो रहे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम का स्कोर 200 पार हो चुका है और उसने दो विकेट गंवाए हैं. टीम इंडिया को प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई. वैभव शतक से चूक गए, लेकिन अपनी 29 गेंदों में 94 रनों की पारी के दौरान उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. वैभव ने खिताबी मैच में 354 की स्ट्राइक रेट से रन कूटे. पारी के दौरान 10 चौके और 8 छक्के लगाए. वैभव ने धुरंधर स्टाइल में अपना रिवेंज लिया है. इसके बाद प्रियांस भी 39 रन बनाकर आउट हुए. बता दें, यह वैभव का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से पहले आखिरी मैच हो सकता है. जब पिछली बार दोनों टीमें भिड़ीं थी तो सुपर ओवर को लेकर काफी ड्रामा हुआ था. मैच खत्म होने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों और वैभव सूर्यवंशी के बीच झड़प हुई थी. भारत को उस मैच में हार मिली थी. ऐसे में आज टीम इंडिया उस हार का बदला लेने के लिए बेकरार होगाी.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, 454 की स्ट्राइक रेट से कूटे रन, लगाई लिस्ट ए की सबसे तेज फिफ्टी
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंडिया A: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर.
श्रीलंका A: निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडू फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, मोहम्मद शिराज, विजयकांत व्यासकांथ, दुलाज समुदिता, कुगाथास मथुलन.
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: 20 ओवर पूरे
20 ओवर पूरे हो चुके हैं. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं. तिलक और गायकवाड़ की कोशिश साझेदारी की है. सूर्यवंशी ने जिस कदर शुरूआत दिलाई है, उसने भारत को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर रखा है. भारत की कोशिश कम से कम 400 रन बनाने की होगी. जबकि श्रीलंका की कोशिश 350 से अदंर टीम इंडिया को रोकने की होगी. फिलहाल तिलक और गायकवाड़ की नजरें अपने पचासे पर हैं.
20.0 ओवर: इंडिया ए 188/2
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: भारत 150 पार
अभी सिर्फ 15 ओवर का खेल हुआ है और भारत का स्कोर 150 पार है. हालांकि, वैभव सूर्यवंशी पवेलियन लौट चुके हैं. 9.5 ओवर में 136 रन कूट लेने के बाद से भारत के रनों की गति कम हुई है. अभी क्रीज पर ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा हैं और दोनों ही साझेदारी का प्रयास कर रहे हैं. वैभव ने जो शुरुआत दिलाई है, उससे भारत मजबूत स्थिति में है. श्रीलंकाई टीम की कोशिश जल्द से जल्द विकेट हासिल करने पर होगी. पिछले ओवर से सिर्फ 4 रन आए हैं.जबकि पिछले पांच ओवरों में 134 रन आए हैं. भारत का रन रेट अभी भी 10 से अधिक का है.
15.0 ओवर: इंडिया ए 153/2
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: भारत को दूसरा झटका
भारत को दूसरा झटका लगा. प्रियांश आर्य को जाना होगा. भारत के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट चुके हैं. व्यासकांत ने जबरदस्त कैच लिया. आर्य ने फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन शॉट लगाने में थोड़ा जल्दी हो गए और बाउंड्री काफी बड़ी थी. शॉट के पीछे काफी पावर नहीं थी. गेंद हवा में डीप बैकवर्ड स्क्वायर की तरफ ऊंची गई जहां फील्डर ने काफी जगह कवर की, सामने डाइव लगाई और एक अच्छा लो कैच पूरा किया. आर्य एक और शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाने से निराश होंगे. हालांकि, उन्होंने भी 29 गेंद खेली लेकिन रन बनाए हैं 39. यह कितना साधारण लगता है, क्योंकि वैभव ने इतनी ही गेंदों में 94 रन ठोके हैं.
9.5 ओवर: इंडिया ए 136/2
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: शतक से चूके वैभव
ओह...वैभव सूर्यवंशी शतक से चूक गए हैं. उन्हें जाना होगा. एक बार फिर हवाई फायर का प्रयास था, लेकिन इस बार कनेक्शन नहीं हुआ. श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली. फाइनल में जिस तरह से वैभव ने बल्लेबाजी की है, उसने भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया है. श्रीलंकाई कप्तान ने अपनी टीम के लिए काम कर दिया और सूर्यवंशी रिकॉर्ड शतक से चूक गए. स्पिनर की गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मिड-ऑफ के ऊपर से गेंद को आगे बढ़ाना चाहा, लेकिन गेंद सीधे फील्डर के पास चली गई. सूर्यवंशी ने अपना हेलमेट उतारा और तालियों के बीच मैदान छोड़ दिया. शतक से चूक हैं लेकिन एक ऐसी पारी खेली है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. वैभव ने 29 गेंदों का सामना किया, पारी के दौरान 10 चौके और 8 छक्के लगाए.
8.5 ओवर: भारत 132/1
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: शतक की ओर वैभव
अभी सिर्फ 8 ओवर हुए हैं और वैभव अपने शतक की ओर हैं. उनका स्ट्राइक रेट 335 का है. लिस्ट ए का सबसे तेज अर्द्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद इस युवा के निशाने पर अब सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी है. पिछले ओवर से सिर्फ 7 रन आए हैं. लेकिन उससे पहले सभी ओवरों में 10 से अधिक से रन आए हैं. वैभव सूर्यवंशी की पारी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. इस बल्लेबाज ने अपना काम कर दिया है. जिस पिच पर 277 का स्कोर कप्तान सेफ माना जा रहा था, उसी पिच पर वैभव ने सिर्फ 8 ओवरों में स्कोर 100 पार कर दिया है.
8.0 ओवर: इंडिया ए 123/0
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: 11 गेंदों में फिफ्टी
अभी सिर्फ 4 ओवरों का मैच हुआ है और भारत का स्कोर 100 के करीब है और यह वैभव सूर्यवंशी का जलवा है. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 11 गेंदों में फिफ्टी लगाई है. 5 चौके, 5 छक्के लगाए हैं उन्होंने. 454 के स्ट्राइक रेट से वैभव रन बना रहे हैं. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है. वैभव ने बल्ले से जवाब दिया है. ओवर की दूसरी गेंद पर प्रियांश ने सिंगल लेकर वैभव को स्ट्राइक दी थी. इसके बाद वैभव ने आते ही चौका लगाया. इसके बाद लगातार गेंदों पर छक्का जड़ा और ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया. इस ओवर से 25 रन आए हैं. वैभव ने अभी तक सिंगल नहीं लिया है और वो सिर्फ चौके-छक्के में डील कर रहे हैं.
4.0 ओवर: इंडिया ए 76/0
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: सूर्यंवशी ने दिखाए तेवर
वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद से तेवर दिखाए हैं. प्रियांश आर्य ने भारतीय पारी की पहली गेंद खेली, जिन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाया और इसके बाद सिंगल लिया. इसके बाद स्ट्राइक पर आए वैभव ने पहली ही गेंद से तेवर दिखाए. उन्होंने शिराज के सिर के ऊपर से शॉर्ट खेला और चौका बटोरा. इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने हवाई फायर किया. गेंद बल्ले का टॉप एज लेकर थर्ड मैन की तरफ चौके के लिए गई.
1.0 ओवर: इंडिया ए 14/0
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: शुरू हुई भारत की बैटिंग
राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी आए. पहले भारत का नेशनल एंथम हुआ और उसके बाद श्रीलंका का. अब एक्शन का समय. प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी क्रीज पर आ चुकी है. मोहम्मद शिराज श्रीलंका के लिए गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं.
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंडिया A: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर
श्रीलंका A: निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडू फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, मोहम्मद शिराज, विजयकांत व्यासकांथ, दुलाज समुदिता, कुगाथास मथुलन
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस
श्रीलंका ए के कप्तान सहान अराचिगे ने इंडिया ए के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारत पहले बल्लेबाजी करेगा. टॉस के दौरान श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि इस पिच पर शाम में बल्लेबाजी करना आसान होने वाला है. वहीं तिलक ने बताया कि 277 से 300 का कोई भी स्कोर इस पिच पर जीत के लिए काफी होगा. भारत के लिए आज अशोक डेब्यू कर रहे हैं. अंशुल को बाहर होने पड़ा है.
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: वैभव का आखिरी 'टेस्ट'
ट्राई सीरीज के बाद भारतीय टीम का आयरलैंड दौरा है और उम्मीद है कि उस दौरे पर वैभव अपना डेब्यू करेंगे. ऐसे में यह अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से पहले वैभव का आखिरी मुकाबला होगा. वैभव मौजूदा टूर्नामेंट में चार मैचों में 14, 44, 21 और 38 रनों की पारी खेल पाए हैं. आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 237.31 के शानदार स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 776 रन बनाने वाले बल्लेबाज के पास आज बड़ी पारी खेलकर उठ रहे सवालों को जवाब देने का मौका होगा. उनकी पारी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकती है.
India A vs Sri Lanka A Final Live Score: आज फाइनल मुकाबला
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स के लाइव ब्लॉग पर. आज इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में ट्राई सीरीज का फाइनल खेला जा रहा है. यह मुकाबला कई मायनों में खास रहने वाला है. जब पिछली बार दोनों टीमें भिड़ीं थीं तो कई विवाद हुए थे. तिलक का अंपयार से बहस करना, सुपर ओवर और भारत की हार के बाद भारतीय और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच झड़प. आज दोनों ही टीमें बदला लेने के लिए बेकरार हैं.