क्या टीम इंडिया के लिए आउट ऑफ सिलेबस सवाल बन गए हैं पाकिस्तान के उस्मान तारिक, SKY ने दिया करार जवाब

Suryakumar Yadav India Captin Big Statement on Usman Tariq: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया के सामने आए तो उनसे भी सवाल हुआ. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल हुआ कि उस्मान तारिक एक आउट ऑफ सिलेबस सवाल है, इसका जवाब देते हुए कप्तान ने कहा कि कई बार एग्जाम में भी ऐसा होता है, लेकिन हम उस सवाल को छोड़ते नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Suryakumar Yadav Statement on Usman Tariq
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.
  • सूर्यकुमार यादव ने कहा कि आउट ऑफ सिलेबस सवाल आने पर भी उसे टालना संभव नहीं होता, उसे टैकल करना पड़ता है.
  • सूर्यकुमार ने बताया कि पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर का कैरेक्टर अलग है, इसलिए अलग तरह की तैयारी करनी होती है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Suryakumar Yadav India Captin Big Statement on Usman Tariq: भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है और इस मुकाबले में सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक का सामना कैसे करेंगे. पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर को लेकर सवाल और उत्सुकत अधिक है. वहीं जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया के सामने आए तो उनसे भी सवाल हुआ. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल हुआ कि उस्मान तारिक एक आउट ऑफ सिलेबस सवाल है, इसका जवाब देते हुए कप्तान ने कहा कि कई बार एग्जाम में भी ऐसा होता है, लेकिन हम उस सवाल को छोड़ते नहीं है. 

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा,"देखिए ऐसा है कि कभी कभी एग्जाम में भी कभी-कभी कोई सवाल आ जाता है, जो ऑउट ऑफ सिलेबस होता है, तो हम उसे सवाल को छोड़ तो नहीं सकते हैं. उसे टैकल करने के लिए आपको कुछ ट्राई करना होता है. अलग तरीका अपनाना होता है."

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा,"हां उनका कैरेक्टर अलग है, थोड़े अलग बॉलर हैं. लेकिन उसी दौरान हम ये तो नहीं कर सकते कि सरेंडर ही कर दें." "हम प्रैक्टिस तो करते हैं, जिनका एक्शन उनके जैसा हो.  जो नेट सेशन में प्रैक्टिस कर रहे हैं, वही ट्राई करेंगे."

भारतीय कप्तान ने इस दौरान यह भी स्पष्ट किया कि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में उतरेंगे. पेट में इन्फेक्शन के कारण युवा बल्लेबाज नामीबिया के विरुद्ध मुकाबले में नहीं खेल सका था. कप्तान सूर्या ने कहा,"अभिषेक आगामी मैच में खेलेंगे. दबाव हमेशा बना रहता है. भारत-पाकिस्तान के साथ, यह ज्यादातर एक मौके जैसा होता है. दबाव में रहना इंसानी आदत है. हम उनके (पाकिस्तान) साथ अक्सर नहीं खेलते हैं. इसलिए पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान हमेशा दबाव रहता है."

इस हाई-इंटेंसिटी मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. रविवार को बारिश की बहुत ज्यादा आशंका है. बारिश के डर को कम आंकते हुए भारतीय कप्तान ने कहा,"मौसम ऐसी चीज है जो हमारे वश में नहीं है. अच्छा क्रिकेट खेलना ही हमारे वश में है. हमारे देश में भी ऐसे ही विकेट हैं. हमने यहां बहुत क्रिकेट खेला है. हम यहां के हालात से परिचित हैं."

अब तक भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 7 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ एक ही मैच जीता. पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस्मान तारिक को अपना ट्रंप कार्ड बताया था, जिनकी अनोखी बॉलिंग की वैधता पर सवाल उठे हैं, खासकर उनके डिलीवरी स्ट्राइड में रुकावट, गेंद को बहुत ज्यादा देरी से रिलीज करने से पहले अपने लैंडिंग पैर को हवा में रखना. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक पर किया बड़ा इशारा, हाथ मिलाने पर साफ की रणनीति

यह भी पढ़ें: 'अगर ऐसा नहीं होता, तो पाकिस्तान के लिए मुश्किल होगा', पूर्व कप्तान शोएब मलिक का बड़ा बयान

Advertisement
Featured Video Of The Day
Noida Valentine Day Horror: Car में मिलीं दो लाशें, 15 साल के प्यार का खौफनाक The End
Topics mentioned in this article