IND vs ENG T20I, Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 1 जुलाई को खेला जाएगा, पहले टी-20 मैच से पहले सभी के मन में एक ही सवाल है कि क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इलेवन में जगह मिलेगी .वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर काफी बातें शुरू हो गई है. सुनील गावस्कर ने सीधे तौर पर माना है कि अब समय गंवाने से कोई फायदा नहीं है. सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच से ही इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए. हालांकि आयरलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद बल्लेबाज कोच रयान टेन डोशेट ने सीधे तौर पर कहा था कि वैभव को अभी इंतजार करना होगा.
वैभव सूर्यवंशी को इंतजार करना होगा ?
रयान टेन डोशेट ने कहा, "वैभव इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन आप संजू सैमसन को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते। वर्ल्ड कप जीत में उन्होंने हमारे लिए अहम भूमिका निभाई थी. हम खिलाड़ियों को लंबे समय तक खेलने का मौका देना चाहते हैं। वैभव को अपने मौके का इंतज़ार करना होगा."
वैभव सूर्यवंशी खास हैं, इसमें किसी को कोई शक नहीं है, आईपीएस में उनके 776 रन और श्रीलंका ए के खिलाफ 11 गेंदों में लगाई गई फिफ्टी, ये सभी बातें बहुत बताई है कि वह टी-20 भारतीय क्रिकेट के लिए कितने अहम है. लेकिन इंग्लैंड में खेलना एक मुश्किल अनुभव हो सकता है. आज के दौर के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक, विराट कोहली, इंग्लिश कंडीशंस में आने वाली चुनौतियों का सबसे अच्छा उदाहरण हैं. 12 साल पहले अपने पहले दौरे पर, उन्होंने 10 पारियों में 13.40 की औसत से सिर्फ़ 134 रन बनाए थे, एक भी हाफ-सेंचुरी नहीं लगा पाए थे और मूविंग बॉल के सामने उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था. तकनीकी और स्वभाव, दोनों ही मामलों में वैभव सूर्यवंशी विराट कोहली से अलग हैं.
क्या संजू को करना होगा इलेवन से बाहर !
फिलहाल, भारत के पास ओपनर्स की भरमार है, अभिषेक, संजू और ईशान जैसे 3 खिलाड़ी, अगर वैभव को टीम में शामिल करने के लिए संजू को नीचे के क्रम में भेजा जाता है, तो इसका मतलब होगा कि बाकी ओपनर्स में से किसी एक को बेंच पर बैठना पड़ेगा. टीम मैनेजमेंट शायद इसे सही फैसला न माने. संजू T20 वर्ल्ड कप 2026 में 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' रहे थे, जबकि अभिषेक और ईशान आईसीसी के नंबर 1 और नंबर 2 T20 बल्लेबाज हैं. टीम इंडिया ऐसा कोई संदेश नहीं देना चाहती कि वे किसी ऐसे युवा खिलाड़ी को जगह देने के लिए दूसरे खिलाड़ियों को बाहर कर रहे हैं जो ब्रिटिश अखबारों की सुर्खियों में छाया हुआ है.
गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर क्या चाहते हैं !
गौतम गंभीर 'सुपरस्टार कल्चर' के खिलाफ रहे हैं. लेकिन वैभव को लेकर बहस तेज हो गई है. जैसा कि रवि अश्विन ने कहा, एक बार टीम में आने के बाद, उन्हें शायद ही कभी बाहर किया जाए, लेकिन अभी, हम उनके कप्तान, 'सरपंच' की बात सुन रहे हैं. सूर्यवंशी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन हमारे पास कुछ ऐसे शानदार खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए हम उनका साथ दे रहे हैं. सही समय आने पर उन्हें भी मौका मिलेगा. "
टीम इंडिया की बैटिंग चिंता का विषय है !
भारतीय टीम की बल्लेबाजी चिंता का विषय है. भारत के टॉप आर्डर बल्लेबाज फॉर्म में नहीं है. संजू सैमसन दोनों मैच में फ्लॉप रहे थे. लेकिन सैमसन को टीम इंडिया बैक कर रही है. अब जब इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी तो सबसे बड़ी चुनौती बल्लेबाजों को कमाल करना होगा. देखना दिलचस्प होगा कि इस बार इंग्लैंड के खिलाफ गौतम गंभीर की स्ट्रेटजी क्या रहती है.
IND बनाम ENG पहले T20 मैच में क्या संभव है !
- अभिषेक और संजू ओपनर के तौर पर खेलेंगे.
- वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं होगा.
- हर्षित, अर्शदीप और प्रिंस यादव T20 टीम के बॉलिंग अटैक का हिस्सा होंगे.
- शिवम दुबे, सूर्यांश और अक्षर पटेल टीम इंडिया के ऑलराउंडर होंगे.
- -टीम इंडिया उसी टीम के साथ उतरेगी जो पिछले मैच में थी.
- टीम इंडिया के पास खिलाड़ियों को बदलने का कोई विकल्प नहीं है.
- संजू, अभिषेक, ईशान, श्रेयस और तिलक टीम इंडिया के टॉप 5 बल्लेबाज होंगे.
अब दूसरी ओर यदि वैभव को इलेवन में शामिल किया जाता है तो सीधा संजू को अपनी जगह कुर्बानी करनी पड़ेगी. टीम मैनेजमेंट के पास एक यही विकल्प है. बाकी बल्लेबाजी क्रम में कोई और बदलाव संभव नहीं आ रहा है.
वैभव खेले तो ऐसा होगा भारतीय संभावित 11
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी/ संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
ये भी पढ़ें- ओलंपिक में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? ऐसा है पूरा समीकरण
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरा करेगा तय रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? सुनील गावस्कर का बड़ा बयान