'वो अभिषेक और युवी की तरह बैट पकड़ता है', भारतीय दिग्गज ने वैभव को दिया सलाह, मान गए तो संवर जाएगा करियर

नवजोत सिंह सिद्धू ने मैच से पहले STAR SPORTS पर कॉमेन्ट्री करते हुए कहा वो युवराज सिंह और अभिषेक शर्मा की तरह बल्ला ऊपर पकड़ता है. इसलिए वैभव नैचुरली एग्रेसिव (आक्रामक) है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vaibhav Sooryavanshi

दो दिनों पहले ही 15 साल के हुए वैभव सूर्यवंशी के IPL 2026 के पहले मैच को लेकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और विरेंद्र सहवाग से लेकर केविन पीटरसन और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे दिग्गज बेताब नजर आ रहे हैं. सभी को इस युवा धुरंधर से बड़ी उम्मीदें हैं. सभी को लगता है कि ये खिलाड़ी लंबी रेस का घोड़ा बन सकता है. ये दिग्गज भी मानते हैं कि बिहार के वैभव सूर्यवंशी में कई बड़े स्टार की तरह एक अलग तेवर और आक्रामकता है जो उन्हें खतरनाक बनाती है. वैभव सूर्यवंशी को पिछले सीजन आईपीएल में सिर्फ़ 7 मैच खेलने का मौक़ा मिला. लेकिन उन्हीं मौक़ों में उन्होंने एक शतक और एक अर्द्धशतक के सहारे 207 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए. इस सीजन उनसे बड़ी उम्मीदें की जा रही हैं. 

क्यों खतरनाक हैं वैभव सूर्ववंशी?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू मैच से पहले STAR SPORTS पर कॉमेन्ट्री के दौरान कहते हैं, 'वो युवराज सिंह और अभिषेक शर्मा की तरह बल्ला ऊपर पकड़ता है. इसलिए वैभव नैचुरली एग्रेसिव (आक्रामक) है. लेकिन केविन पीटरसन की तरह उसे एक सलाह देना चाहूंगा कि वो जब भी शॉट मारे तो गैप देखकर मारे. जैसे सचिन तेंदुलकर गैप देखकर शॉट्स लगाते थे. अगर वो ऐसा करता है तो वो एक हीरा है. उसे जितना तराशेंगे, उतना निखरेगा.'

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पहले ही कह चुके हैं, 'वैभव सूर्यवंशी को देखिए, आईपीएल के एक ही सीजन में वो कितना निखर गए हैं. इसके बाद उन्होंने अंडर-19 का वर्ल्ड कप भी जीता. इस सीजन मैं उनकी बल्लेबाजी देखने को बेताब हूं.' वीरेंद्र सहवाग ने भी वैभव सूर्यवंशी के तूफान को मौजूदा सीजन में देखने की बेताबी दिखाई है. 

वैभव ने JioStar पर बात करते हुए हीरो ब्रायन लारा और युवराज सिंह की तरह चमकने का जज़्बा दिखाया है. वो कहते हैं, 'मैंने ब्रायन लारा और युवराज सिंह को अकेले मैच जिताने का कारनामा करते देखा है. वो फॉर्म में रहे तो विपक्षी टीम के लिए कोई मौका नहीं होता था. मुझे उनके गेम की वो स्टाइल बेहद पसंद है.'

Advertisement

किस नए रिकॉर्ड की वैभव सूर्यवंशी से उम्मीद

वैभव को सिर्फ़ 13 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा जो अपने-आप में एक अनूठा रिकॉर्ड है. 14 साल की उम्र में पिछले साल गुजरात को ख़िलाफ़ खेलते हुए वैभव सिर्फ़ 35 गेंदों पर शतक जमाने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए. ये आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज भारतीय का शतक भी है. 

वैभव सूर्यवंशी से ज़्यादा तेज आईपीएल का शतक क्रिस गेल के नाम है. गेल ने 2013 में बैंगलोर के लिए खेलते हुए पुणे के ख़िलाफ़ 30 गेंदों पर शतक जमाया था. ज़ाहिर है, क्रिकेट फ़ैन्स उन्हें क्रिस गेल से आगे निकलते देखना चाहेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें- RR vs CSK: वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड हाफ सेंचुरी से किया सीजन का आगाज, राजस्थान ने CSK को 8 विकेट से रौंदा

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल में कैसे बंकरों में जिंदगी जी रहे लोग? NDTV Ground Report से समझें हालात
Topics mentioned in this article