GT vs MI IPL 2026, Tilak Varma Maiden IPL Century: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 45 गेंदों में शतक ठोका है. यह तिलक वर्मा का आईपीएल के इतिहास में पहला शतक है. उन्होंने 45 गेंदों में नाबाद 101 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े. तिलक जब बल्लेबाजी के लिए आए थे, तब मुंबई संघर्ष कर रही थी, उसने पावरप्ले के अंदर 3 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन फिर यहां से उन्होंने नमन धीर के साथ मुंबई की पारी को संभाला और आखिरी ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी से मुंबई को 199 के स्कोर तक पहुंचाया.
जबरदस्त तरीके से बदला गियर
तिलक वर्मा ने शुरुआती 22 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 86.36 का था. लेकिन इसके बाद हार्दिक पांड्या ने ब्रेक के दौरान इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को कुछ कहा. फिर क्या था. तिलक ने जो गियर बदला, गुजरात को समझ ही नहीं आया. चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए उन्होंने अगली 23 गेंदों में 356.52 की स्ट्राइक से बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बना दिए. यह तिलक का ही जलवा रहा कि मुंबई ने आखिरी के 6 ओवरों में 96 रन कूटे.
तिलक की पारी की बाद करें तो उन्होंने शुरुआती 10 गेंदों में 10 रन बनाए थे. फिर अगली 10 गेंदों में 7 रन बनाए. 21-30 गेंदों के बीच उन्होंने 30 रन बनाए. जबकि 31-40 गेंद में उन्होंने 33 रन ठोके. जबकि अगली 5 गेंदों में 21 रन.
यह भी पढ़ें: PSL छोड़ आईपीएल चुना तो झल्लाया पाकिस्तान, श्रीलंकाई स्टार पर लगाया साल भर का बैन
यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'कई लोगों की आंखों में आंसू थे...' वरुण चक्रवर्ती ने बताया पहली जीत मिलने पर इमोशनल हुए खिलाड़ी














