GT vs MI IPL 2026: तिलक वर्मा ने मचाया कोहराम, 45 गेंदों में सेंचुरी ठोक तोड़ा सूर्यकुमार यादव का मेगा रिकॉर्ड

Tilak Varma Equals Sanath Jayasuriya Record: तिलक वर्मा ने शुरुआती 22 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाए थे, लेकिन फिर 23 गेंदों में उन्होंने कहर बरपा दिया और 356.52 की स्ट्राइक रेट से 82 रन कूटे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Tilak Varma Equals Sanath Jayasuriya Record fastest Hundred for Mumbai Indians in IPL

Tilak Varma Equals Sanath Jayasuriya Record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार को तिलक वर्मा का तूफान आया. गुजरात टाइंटस के खिलाफ उन्होंने 45 गेंदों में शतक ठोका. खास बात यह रही कि उन्होंने  शुरुआती 22 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाए थे, लेकिन फिर 23 गेंदों में उन्होंने कहर बरपा दिया और 356.52 की स्ट्राइक रेट से 82 रन कूटे. यह तिलक वर्मा की धुआंधार बल्लेबाजी का कमाल था कि पावरप्ले में 3 विकेट गंवा चुकी मुंबई का स्कोर 20 ओवर बाद 199/5 था. तिलक ने अपनी पारी के दौरान एक खास मुकाम भी हासिल किया. तिलक अब आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. 

जयसूर्य के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड इससे पहले सनथ जयसूर्या के नाम था, जिन्होंने पहले ही सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 45 गेदों में सेंचुरी बनाई थी. तिलक अपने पहले आईपीएल शतक के साथ इस लिस्ट में पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. इसके बाद लिस्ट में कैमरून ग्रीन हैं, जिन्होंने 2023 में हैदराबाद के खिलाफ 47 गेंदों में शतक बनाया था, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 2023 में 49 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी. 

टूटा सूर्या का रिकॉर्ड

इसके अलावा तिलक वर्मा गुजरात के खिलाफ आईपीएल में शतक लगाने वाले मुंबई के दूसरे बल्लेबाज हैं.  उनसे पहले यह कारनामा सूर्यकुमार यादव ने किया था, 49 गेंदों में. तिलक गुजरात के खिलाफ मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

पहले लड़खड़ाई फिर उठ खड़ी हुई मुंबई

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब हुई थी. टीम को 1.5 ओवर में डेब्यूटेंट दानिश मालेवार (2) के रूप में महज 10 के स्कोर पर पहला झटका लगा. इसके बाद नमन धीर ने क्विंटन डी कॉक के साथ मोर्चा संभाला, लेकिन ये जोड़ी 10 गेंदों में 15 रन से ज्यादा नहीं बना सकी. क्विंटन टीम के खाते में महज 13 रन का योगदान दे सके. इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर चलते बने. मुंबई इंडियंस 44 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी. 

Advertisement

यहां से नमन धीर ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 52 रन जोड़कर टीम को संकट से निकाला. नमन धीर 32 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला. इस जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 81 रन की साझेदारी की. पंड्या 15 रन बनाकर आउट हुए. 

मुंबई ने 17वें ओवर की समाप्ति तक 4 विकेट खोकर 141 रन बना लिए थे. तिलक वर्मा ने 18वें ओवर की शुरुआती 5 गेंदों पर बाउंड्री लगाईं. अशोक शर्मा के इस ओवर में कुल 26 रन पिटे. 19वें ओवर की समाप्ति तक तिलक वर्मा 80 रन बना चुके थे, जिसके बाद अंतिम ओवर में 4 बाउंड्री के साथ उन्होंने अपना शतक पूरा किया. तिलक वर्मा 45 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 101 रन बनाकर नाबाद रहे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: GT vs MI, IPL 2026: कगिसो रबाडा ने बरपाया कहर, पावरप्ले में किए 3 शिकार, आईपीएल में पहली बार किया ऐसा

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'कई लोगों की आंखों में आंसू थे...' वरुण चक्रवर्ती ने बताया पहली जीत मिलने पर इमोशनल हुए खिलाड़ी

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | West Bengal Election 2026: बंगाल के वोटर को कौन डरा रहा है? Mamata Banerjee