ENG vs NED 1st ODI: इंग्लैंड ने बनाया वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, बटलर का भी रिकॉर्ड, लेकिन...

ENG vs NED 1st ODI: इंग्लैंड बल्लेबाजों ने पहले ही वनडे में बल्लेबाजी में ऐसा कत्ल-ए-आम मचाया कि क्रिकेट जगत हैरान रन गया, तो वहीं जोस बटलर (Jos Buttler) ने बल्ले से तूफान मचा दिया.

विज्ञापन
Read Time: 25 mins
ENG vs NED 1st ODI: जोस बटलर ने गाजर-मूली की तरह हॉलैंड के गेंदबाजों की कटायी की
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पांच सौ के आंकड़े से सिर्फ 2 रन पीछे रह गया इंग्लैंड
  • जानिए वनडे इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर
  • बटलर के बल्ले से हुई चौकों-छक्कों की बारिश
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही? हमें बताएं।
नई दिल्ली:

मेहमान इंग्लैंड ने मेजबान हॉलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हुयी तीन वनेड मैचों की सीरीज पहले मुकाबले में मेजबान बॉलरों की बखिया उधेड़ते हुए वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर (ODI Highest score ever) खड़ा कर दिया. इंग्लैंड बल्लेबाजों ने न्योता पाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 498 का स्कोर खड़ा किया. या कहें कि वनडे इतिहास में पहली बार पांच सौ का आंकड़ा बस बाल-बाल बच गया. इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बल्ले से जमकर कहर मचाया. उसके  लिए फिल सॉल्ट (122), डेविड मलान (125), जोस बटलर (नाबाद 162 रन) और लिविंगस्टोन (66) ने आतिशी बल्लेबाजी की, लेकिन जोस बटलर (Jos Buttler''s make record) ने तो हॉलैंड को बॉलरों का हलवा ही बना दिया. बटलर ने भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया, लेकिन वह इतनी बेहतरीन पारी के बावजूद थोड़े से ज्यादा मलाल के साथ वापस लौटे होंगे.

वैसे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन टॉप  स्कोर पर इंग्लैंड का ही कब्जा है. चलिए आप वनडे क्रिकेट के शीर्ष 5 स्कोर जान लें

स्कोर                                  टीम                    बनाम                तिथि
498/4                              इंग्लैंड                  हॉलैंड             जून 17, 2022
481/6                              इंग्लैंड                ऑस्ट्रेलिया         जून 19, 2018
444/3                              इंग्लैंड                पाकिस्तान         अगस्त 30, 2016
443/9                             श्रीलंका                  हॉलैंड             जुलाई 4, 2006
439/2                           द. अफ्रीका              विंडीज             जनवरी 18, 2015

Advertisement


जोस बटलर का तूफान !
वहीं, जोस बटलर ने भी बल्ले से जमकर कहर बरसाते हुए बहुत ही आतिशी अंदाज में  सिर्फ 47 गेंदों पर शत जड़ दिया. यूं तो फिल सॉल्क और मलान ने उनसे पहले शतक बना दिए थे, लेकिन बटलर ने हॉलैंड के बॉलरों को अधमरा कर दिया. बटलर 30वें ओवर में बैटिंग के लिए उतरे और उन्होंने 222 रन की साझेदारी निभायी. बटलर ने अर्द्धशतक सिर्फ 27 गेंदों पर बनाया. लेकिन यहां से वह और आक्रामक होते गए और अगली 20 गेंदों के भीतर उन्होंने दूसरा पचासा और कुल मिलाकर 47 गेंदों पर सेंचुरी जड़ दी. वह खुद अपने सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड से सिर्फ1 गेंद से चूक गए

Advertisement

कुल मिलाकर नॉटआउट रहे बटलर ने 65 गेंदों पर 150 रन पूरे किए, लेकिन वह एबीडि विलियर्स के 64 गेंदों पर बनाए गए सबसे तेज डेढ़  सौ रन के आंकड़े से 1 गेंद पीचे रह गए. एबी ने सबसे तेज 150 रन विंडीज के खिलाफ बनाए थे. बटलर ने कुल मिलाकर 70 गेंदों पर नाबाद 162 रन की पारी खेली. इसमें उन्होंने 14 छक्के और 7 चौके जड़े.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

* ""ICC ODI Ranking: वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान की बड़ी उपलब्धि, पहली बार हुआ ऐसा, सोशल मीडिया पर छाए इमाम
* दो अलग-अलग भारतीय क्रिकेट टीम बनाने पर काम किया जा रहा है: जय शाह
* "ICC ODI Ranking: इंजमाम के भतीजे इमाम-उल-हक की वनडे रैंकिंग में बड़ी छलांग, कोहली को पछाड़कर कब्जायी यह पायदान

Advertisement

IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

Featured Video Of The Day
Uttarakhand Landslide: पहाड़ों का 'अंत' शुरू? वो सच जो 'न्यू नॉर्मल' बन रहा | Shubhankar Mishra