युद्ध के कारण भारतीय एक्सपोर्ट का हजारों करोड़ का सामान कार्गो जहाजों और पोर्टों पर फंसा हुआ है. दुबई भारत का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट हब है, जहां से पूरे मध्य पूर्व एशिया और अफ्रीका में सामान पहुंचता है. होर्मुज में 24 भारतीय ध्वज वाले कार्गो जहाज युद्ध की वजह से फंसे हुए हैं, जिससे सप्लाई चैन प्रभावित है.