VIDEO: करीब 9 महीने बाद मिला था मौका, 23 गेंदों का किया सामना और '0' पर आउट हो गया युवा स्टार

Josh Hazlewood Dismissed Devdutt Padikkal: देवदत्त पडिक्कल को करीब नौ महीने बाद टीम इंडिया में दोबारा मौका मिला था, लेकिन इस मौके को वह भुना नहीं पाए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Devdutt Padikkal

Josh Hazlewood Dismissed Devdutt Padikkal: करीब नौ महीने बाद देवदत्त पडिक्कल को टीम इंडिया में टेस्ट क्रिकेट के लिए शामिल किया गया था, लेकिन मिले इस सुनहरे मौके को 24 वर्षीय बल्लेबाज बिल्कुल भुना नहीं पाया है. पर्थ टेस्ट में ब्लू टीम की तरफ से तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे देवदत्त ने कुल 23 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह खाता भी नहीं खोल पाए. 

जोश हेजलवुड के शिकार बने पडिक्कल 

पर्थ टेस्ट की पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल से ब्लू टीम को काफी आस थी, लेकिन तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह उन उम्मीदों पर पूरी तरह से विफल हुए हैं. विपक्षी टीम की तरफ से पारी का 11वां ओवर डालने आए हेजलवुड की आखिरी गेंद पर वह कवर की दिशा में शॉट लगाने के प्रयास में विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों लपके गए.

देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ किया था डेब्यू 

देवदत्त पडिक्कल ने टीम इंडिया की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सात मार्च 2024 को धर्मशाला में डेब्यू किया था. इस दौरान वह अपने पहले टेस्ट मुकाबले में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 103 गेंद में 63.10 की स्ट्राइक रेट से 65 रन बनाने में कामयाब हुए थे. इस बीच उनके बल्ले से 10 चौके और एक छक्का निकला था. 

Advertisement

पर्थ टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया की स्थिति नाजुक

पर्थ में विपक्षी टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ब्लू टीम का गलत साबित होता हुआ नजर आ रहा है. पहले दिन के लंच तक भारतीय टीम ने महज 51 रनों के स्कोर पर अपने चार बड़े विकेट गंवा दिए हैं. टीम के लिए आउट होने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल(0), केएल राहुल (26), देवदत्त पडिक्कल (0) और विराट कोहली (05) हैं.

यह भी पढ़ें- VIDEO: पहले ही मैच में टीम इंडिया के साथ हुआ 'धोखा'! केएल राहुल को अंपायर ने विवादास्पद तरीके से दिया आउट

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Israel Attack On Israel: कौन जीत रहा है ईरान का महायुद्ध ? | America | Trump
Topics mentioned in this article