पीएम मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल में 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे इनमें खड़गपुर-मोरग्राम फोर लेन आर्थिक गलियारे समेत सड़क, रेलवे, बंदरगाह, जहाजरानी से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं इन परियोजनाओं से बंगाल और पूर्वी भारत में कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा माल ढुलाई की गति में सुधार होगा