भारत में एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी रोकने के लिए बुकिंग का अंतराल 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य है घरेलू एलपीजी उत्पादन में पांच मार्च से 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और वितरकों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है