9.5 ओवर (1 रन) इस बार पैड्स की गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल किया|
9.4 ओवर (6 रन) छक्का!! बेहतरीन शॉट यहाँ पर गेंदबाज़ के ऊपर से लगाया अय्यर ने और बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर| आगे डाली गई गेंद को सामने की ओर उड़ाकर खेला| हवा में गई गेंद सीधे छह रनों के लिए|
9.3 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
9.2 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| सही फैसला, अंदरूनी किनारा लगा हुआ था| कीपर संजू ने नहीं लिया रिव्यु| घुटना टिकाकर स्लॉग करने गए थे गेंद को लेकिन संपर्क बढ़िया नहीं और पैड्स पर जाकर लगी थी जिसके बाद अपील हुई थी|
9.1 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
पहले टाइम आउट का हुआ समय!! 9 ओवर की समाप्ति के बाद 56/2 दिल्ली, पिच थोड़ा सा रूककर अपना रंग दिखाती हुई| बल्लेबाज़ी टीम को एक अलग रणनीति बनाकर खेलना होगा| 140-150 शायद एक बेहतर स्कोर हो सकता है इस पिच पर..
8.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
8.5 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गूगली गेंद को ऑफ साइड की ओर ड्राइव किया| हवा में गई गेंद लेकिन गैप में जा गिरी| मिला एक रन|
8.4 ओवर (1 रन) डीप कवर्स की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
8.3 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार शॉट यहाँ पर रिषभ पंत के द्वारा देखने को मिला| आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर स्वीप किया| गैप में गई बॉल मिला चार रन|
8.2 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
8.1 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में निकलकर खेला और तेज़ी से 2 रन भी निकाला|
7.6 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
7.5 ओवर (1 रन) फ्रंटफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
7.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.3 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से गेंद को कवर्स की तरफ पुश किया जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|
7.2 ओवर (1 रन) गुगली!! कट किया उसे पन्त ने ऑफ़ साइड पर| डीप में फील्डर ने उसे सीमा रेखा के पहले कट किया, एक ही रन मिल पाया|
7.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेलकर एक रन बटोरा|
स्पिन आक्रमण!!! राहुल तेवतिया को थमाई गई है गेंद...
6.6 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेला एक रन मिला|
6.5 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से लेग साइड की ओर खेलकर एक रन निकाला|
6.4 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
6.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर खेला, एक रन हो गया|
6.2 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन मिल गया|
6.1 ओवर (1 रन) आगे निकलकर पंत ने गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 36/2 दिल्ली| राजस्थान के गेंदबाजों ने काफ़ी कसी हुई बोलिंग करते हुए पंत के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया| फ़िलहाल क्रीज़ पर रिषभ पंत के साथ श्रेयस अय्यर संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| वहीँ राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन चाहेंगे कि कुछ और विकेट लेकर पूरी तरह से दिल्ली को बैकफुट पर लाया जाए|
5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ पर गेंद को पुश किया और सिंगल हासिल किया| फील्डर तेज़ी से गेंद पर आया, पिक करते हुए डायरेक्ट हिट भी लगाई लेकिन तबतक पन्त क्रीज़ के अंदर घुस गए थे| 6 के बाद 36/2 दिल्ली|
5.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
5.4 ओवर (4 रन) चौका! छोटी गेंद, खराब गेंद लेग स्टम्प के काफी बाहर| पन्त ने उसका फायदा उठाया और पुल लगाया और इस दौरान वो गिर भी पड़े| गिरने से कोई दिक्कत नहीं हुई, शॉट तबतक लगा चुके थे और गेंद काफी तेज़ी के साथ फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई थी|
5.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला| कसी हुई लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी देखने को मिल रही है|
5.2 ओवर (1 रन) इस बार फुलर लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|
5.2 ओवर (1 रन) वाइड! एक और अतिरिक्त गेंद यहाँ पर आती हुई|
5.1 ओवर (4 रन) चौका! इनफॉर्म श्रेयस अय्यर!! लय दिखाई है अपनी यहाँ पर| जैसे ही ऑफ़ स्टम्प के बाहर देखी गेंद उसे ड्राइव करते हुए कवर्स की दिशा से एक बढ़िया चौका हासिल किया| फील्डर ने वहां पर जान लगाई थी लेकिन गेंद तक नहीं पहुँच पाए|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (1 रन) फ्लाईटेड बॉल को कवर्स की दिशा में हीव किया और सिंगल से काम चलाया| 66/2 दिल्ली|