कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (4 रन) चौका! हवा में गेंद!! मिड विकेट बाउंड्री पर श्रेयस का एक भरसक प्रयास लेकिन बॉल तक नहीं पहुँच पाए| उनके हाथों के काफी पास से निकल गई गेंद और एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| विकेट लाइन की गेंद पर वॉर्नर ने स्लॉग स्वीप कर दिया था| 5 के बाद 42/2 दिल्ली| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: David Warner hits Sunil Narine for a 4! DC 42/2 (5.0 Ov). Target: 147; RRR: 7.00

4.5 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया|


4.4 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया|

4.4 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के बाहर थी गेंद जिसपर बल्ला चलाया लेकिन बीट हुए वॉर्नर| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

4.3 ओवर (1 रन) विकेट लाइन पर डाली गई गेंद पर स्वीप किया स्क्वायर लेग की दिशा में जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|

4.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन नहीं मिल पायेगा|

4.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

सुनील नारेन आये हैं गेंदबाजी के लिए|

3.6 ओवर (1 रन) लेग बाई का रन आया| इस बार पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

3.5 ओवर (0 रन) तेज़ गति से अंदर आई गेंद और पैड्स को लग गई| एलबीडबल्यू की हलकी सी अपील भी हुई लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| लेग स्टम्प के काफी बाहर थी गेंद| कोई रन नहीं|

3.4 ओवर (1 रन) इस बार चतुराई के साथ सिंगल हासिल किया|

3.3 ओवर (4 रन) शॉर्ट आर्म जैब!! शॉटपिच डाली गई गेंद को पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी? दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: David Warner hits Tim Southee for a 4! DC 34/2 (3.3 Ov). Target: 147; RRR: 6.85

3.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

3.1 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा मिड ऑफ़ फील्डर के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: David Warner hits Tim Southee for a 4! DC 30/2 (3.1 Ov). Target: 147; RRR: 6.95

2.6 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| 26/2 दिल्ली|

2.5 ओवर (4 रन) चौका!!! पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर वॉर्नर ने शॉट लगाया| बल्ले और गेंद का बेहतर ताल मेल हुआ| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: David Warner hits Umesh Yadav for a 4! DC 25/2 (2.5 Ov). Target: 147; RRR: 7.11

2.4 ओवर (3 रन) इस बार गेंद को पुल किया गया| तीन रन खाते में जुड़े, बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच|

2.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

2.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

2.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

1.6 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| 17/2 दिल्ली|

1.5 ओवर (0 रन) तेज़ गति से डाली गई गेंद पर स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|

1.4 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|

ललित यादव अगले बल्लेबाज़... 

1.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! दूसरा झटका यहाँ पर दिल्ली की टीम को लगता हुआ!! हर्षित राणा के हाथ लगी पहली सफ़लता| मिचेल मार्श 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे| फुल लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ बड़ा शॉट खेलने गए| तेज़ गति की वजह से बल्ले पर पूरी तरह से नहीं आई गेंद| बैट के निचले भाग को लगकर स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर हवा में गई| फील्डर पीछे मौजूद थे वेंकटेश अय्यर जिन्होंने पकड़ा एक आसान सा कैच| 17/2 दिल्ली| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: WICKET! Mitchell Marsh c Venkatesh Iyer b Harshit Rana 13 (7b, 2x4, 0x6). DC 17/2 (1.3 Ov). Target: 147; RRR: 7.03

1.2 ओवर (4 रन) चौका!!! इस दफ़ा बीच बल्ले में लगकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर निकल गई| मिचेल मार्श के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में उड़ाकर खेला| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: Mitchell Marsh hits Harshit Rana for a 4! DC 17/1 (1.2 Ov). Target: 147; RRR: 6.96

1.1 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से खेला| हवा में गई गेंद लेकिन गैप में गिरी| बल्लेबाजों ने इसी बीच दो रन ले लिया|

0.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|11/1 दिल्ली| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: David Warner hits Umesh Yadav for a 4! DC 11/1 (1.0 Ov). Target: 147; RRR: 7.16

0.5 ओवर (3 रन) 3 रन, लॉफ्ट किया कवर्स के क्षेत्र में गेंद को और तीन खिलाड़ी उसके पीछे भागे|| बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच और तीन रन हासिल कर लिए|

0.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

0.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

0.2 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर डिफेंड करने गए| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और स्लिप के हाथों के नीचे से निकलती हुई तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार गई चार रनों के लिए| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: Mitchell Marsh hits Umesh Yadav for a 4! DC 4/1 (0.2 Ov). Target: 147; RRR: 7.27

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

0.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! शानदार रिटर्न कैच उमेश द्वारा यहाँ पर| शायद इस सीज़न का ये सबसे बेहतरीन कैच हो जाए| बेहतरीन शुरुआत यहाँ पर कोलकाता की टीम ने की!! पहली गेंद पहला विकेट!! उमेश यादव ने किया बड़ा शिकार| पृथ्वी शॉ पहली बॉल पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर फ्लिक शॉट खेलने गए| बल्ले का लीडिंग एज लेकर बॉल गेंदबाज़ की ओर हवा में गई जहाँ से उमेश ने अपने बाएँ ओर छलांग लगाते हुए एक शानदार कैच पकड़ा| 0/1 दिल्ली| दिल्ली vs कोलकाता: Match 41: WICKET! Prithvi Shaw c & b Umesh Yadav 0 (1b, 0x4, 0x6). DC 0/1 (0.1 Ov). Target: 147; RRR: 7.41