DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के माथे पर लगा बड़ा दाग, 15 साल बाद बनी सिर्फ दूसरी टीम

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru: दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनकी कप्तानी में टीम पर ऐसा बड़ा धब्बा लगेगा

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru: कप्तान अक्षर खाता भी नहीं खोल सके
X: social media

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में धमाल हो रहा है, तो बवाल भी हो रहा है. और कुछ ऐसा ही बवाल भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshar Kumar) की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (DC vs RCB) के बॉलरों ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया. भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में पहला ही मैच खेल रहे साहिल परख (Sahil Parakh) की गिल्लियां क्या बिखेरीं कि कब स्कोर पलक  झपकते हुए 16 गेंदों के अंतराल पर 2.4 ओवर यानी 16 गेंदों के भीतर 5 विकेट पर 7 रन हो गया, पता ही नहीं चला. यहां तक के पिछले मैच में नाबाद 152 रन की पार खेलने वाले धुरंधर केएल राहुल (KL Rahul) भी सस्ते में आउट हो गए. 

अक्षर ने सपने में भी नहीं सोचा  होगा.

इसी के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के माथे पर वह धब्बा लग गया, जो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए उसके प्रबंधनन और कप्तान अक्षर पटेल ने शायद ही कभी सोचा हो. और अरुण जेटली स्टेडियम में जमा हजारों दिल्ली के चाहने वाले बुरी तरह सन्न हो गए कि यह उनकी टीम के साथ एकाएक क्या हो गया. लेकिन जो हुआ, वह बहुत ही दुखद और भयावह था और इसने दिल्ली कैपिटल्स के माथे पर ऐसा दाग लगा दिया, जिसके बारे में किसी ने भी कल्पना नहीं की थी. 

दिल्ली कैपिटल्स बनी सिर्फ दूसरी टीम

दिल्ली का स्कोर 7 रन पर 5 विकेट हुआ, तो इसी के साथ ही दिल्ली आईपीएल के 19 साल के इतिहास में 5 विकेट पर सबसे कम स्कोर बनाने  वाली दूसर टीम  बन गई. इससे पहले  इससे बड़ा धब्बा करीब 15 साल पहले कोच्चि टस्कर्स केरल के माथे पर लगा था. और यह आज तक बरकरार है. तब साल 2011 में  डेक्कन चार्जर्स ने केरल के 5 विकेट सिर्फ 6 रन पर गिरा  दिए थे. मतलब दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 2 रन से माथे पर सबसे बड़े धब्बे से बच गई. इस मामले में तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स हैं. और इस टीम का बुरा हाल इसी सीजन में हैदराबाद के बॉलरों ने किया. हैदराबाद ने खेले जा  रहे संस्करण में राजस्थान के पांच विकेट 9 रन पर गंवा दिए थे

Featured Video Of The Day
बिस्तर के नीचे मौत का तहखाना, मेरठ में पुलिस को घर में मिला 'पाताल लोक'