T20 World Cup final: भारत vs न्यूजीलैंड भिड़ंत में किसे जिताना चाहते हैं डेल स्टेन? सुने उन्हीं की मुंह जुबानी

Dale Steyn Big Statement: डेल स्टेन का मानना है कि घरेलू परिस्थितियों में भारतीय टीम बेहद मजबूत है और जीत के लिए न्यूजीलैंड को चमत्कार करना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dale Steyn

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (पांच मार्च) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का मानना है कि घरेलू परिस्थितियों में भारतीय टीम बेहद मजबूत है और जीत के लिए न्यूजीलैंड को चमत्कार करना होगा. एबी डी विलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए डेल स्टेन कहा कि भारतीय टीम अपने देश और अपनी कंडीशन में बहुत मजबूत है. उन्हें हराना बेहद मुश्किल काम है. न्यूजीलैंड को अगर जीत दर्ज करनी है, तो उन्हें चमत्कार करना होगा. स्टेन ने कहा कि न्यूजीलैंड एक अच्छी टीम है और बेहतरीन क्रिकेट खेल रही है. इसलिए वे चाहते हैं कि टीम जीते, लेकिन भारत के सामने न्यूजीलैंड का जीत पाना मुश्किल लगता है.

पूर्व तेज गेंदबाज ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर न्यूजीलैंड भारतीय टीम के खिलाफ नहीं जीत पाई तो दक्षिण अफ्रीका पर लगा 'चोकर्स' का टैग वह उसे दे देंगे. न्यूजीलैंड अब तक सात आईसीसी फाइनल खेल चुकी है और सिर्फ 2 बार ही जीत सका है, इसलिए भारत के खिलाफ फाइनल न जीत पाने की स्थिति में चोकर्स का टैग उन्हें दे दिया जाना चाहिए.

एबी डी विलियर्स ने इस दौरान 2015 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों दक्षिण अफ्रीका को मिली हार का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उस हार का अब भी अफसोस है. ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में फाइनल में सिर्फ साउथ अफ्रीका ही हरा सकता था.

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के लिए नॉक आउट मैचों से आगे बढ़ पाना हमेशा से मुश्किल रहा है. इस बार भी न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. न्यूजीलैंड अब तक सिर्फ 2 आईसीसी ट्रॉफी (चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) जीती है. दोनों जीत उसे भारत के खिलाफ ही मिली है.

Advertisement

टी20 विश्व कप इतिहास में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड शानदार है. अब तक खेले गए तीनों ही मैचों में न्यूजीलैंड जीती है. ऐसे में फाइनल में न्यूजीलैंड के प्रदर्शन पर नजर रहेगी.

यह भी पढ़ें- फाइनल से पहले टीम इंडिया का अहमदाबाद में होटल और ड्रेसिंग रूम वाला 'टोटका'

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: जंग में उतरेंगे Kim Jong Un? US को North Korea की सीधी चुनौती!
Topics mentioned in this article