MS Dhoni के पसंदीदा मैदान पर होगा BBL का मुकाबला! रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा

BBL Match In India: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) अगले सत्र में बिग बैश लीग (बीबीएल) का एक मुकाबला भारत में आयोजित करने पर विचार कर रहा है, ताकि यहां के आकर्षक और मुनाफे वाले बाजार में अपनी पैठ मजबूत कर सके. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) अगले सत्र में बिग बैश लीग (बीबीएल) का एक मुकाबला भारत में आयोजित करने पर विचार कर रहा है, ताकि यहां के आकर्षक और मुनाफे वाले बाजार में अपनी पैठ मजबूत कर सके.  यह दावा स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में किया गया. 'सेन क्रिकेट' की रिपोर्ट के अनुसार, सीए की यह पहल व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत बीबीएल को भारतीय बाजार से जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

माना जा रहा है कि लीग की आठ फ्रेंचाइजियों में से कम से कम दो की संभावित बिक्री से पहले यह कदम उठाया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, सीए के दो वरिष्ठ अधिकारी हाल ही में भारत आए थे ताकि यहां मैच आयोजित करने की संभावना पर चर्चा की जा सके.

चेन्नई संभावित मेजबान शहर के रूप में उभरकर सामने आया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 'बिजनेस ऑपरेशंस' प्रमुख फिल रिग्बी और प्रतियोगिता विकास एवं रणनीति प्रमुख मार्गोट हार्ले भारत पहुंचे जहां विदेशी धरती पर मैच आयोजित करने की लॉजिस्टिक्स पर बातचीत हुई है.

रिपोर्ट के अनुसार पर्थ स्कोर्चर्स भारत में खेलने के लिए उपयुक्त टीम मानी जा रही है. पर्थ का 'टाइमजोन' भारत के लिए उपयुक्त है और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ ( वाका) फ्रेंचाइजी में निवेश के लिए भारतीय उद्योगपतियों से बातचीत चल रही है.

रिपोर्ट में हालांकि यह भी स्पष्ट किया गया है कि समझौता अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है, क्योंकि इसके लिए प्रसारक और बीसीसीआई सहित विभिन्न हितधारकों की मंजूरी की जरूरत होगी. बिग बैश लीग विश्व की प्रमुख टी20 लीगों में गिनी जाती है। पर्थ स्कोचर्स अब तक छह बार खिताब जीतकर लीग की सबसे सफल टीम रही है.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दिया 10वीं का एग्जाम, अब स्कूल प्रिंसिपल ने कही ये बात

यह भी पढ़ें: PAK vs NAM: पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से वर्ल्ड कप से होगा बाहर! इस टीम को होगा फायदा, जानें क्या है समीकरण

Advertisement

Featured Video Of The Day
India-France Deal: Mumbai में Emmanuel Macron से मिले PM Modi, Rafale Deal पर क्या बोले दोनों नेता?
Topics mentioned in this article