दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित PNB में एक महिला और उसकी सास ने अपने लॉकर से सोना चोरी होने का आरोप लगाया. बैंक कर्मियों द्वारा लॉकर खोलने पर महिलाओं ने दावा किया कि उनके लॉकर में रखा कीमती सोना गायब है. चोरी की खबर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर तेजी से फैली, जिससे बैंक के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई.