असम कांग्रेस के पूर्व चीफ भूपेन बोरा ने पार्टी छोड़कर BJP ज्वाइन करने का निर्णय लिया है. भूपेन बोरा ने पार्टी में रकीबुल हुसैन के प्रभाव को उनकी पार्टी से इस्तीफा देने का मुख्य कारण बताया है. रकीबुल हुसैन असम के धुबरी से सांसद हैं और उन्होंने बड़े अंतर से AIUDF के बदरुद्दीन अजमल को हराया था.