असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. कांग्रेस नेतृत्व ने इस्तीफा वापस लेने की कोशिश की, लेकिन भूपेन बोरा ने इसे ठुकरा दिया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भूपेन बोरा से मुलाकात कर 22 फरवरी को BJP में शामिल होने की घोषणा की.