ओला इलेक्ट्रिक के CEO भविष अग्रवाल के खिलाफ गोवा के जिला उपभोक्ता आयोग ने गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है. यह कार्रवाई ग्राहक प्रीतिश घाड़ी की शिकायत पर हुई है, जिन्होंने बाइक मरम्मत के बाद गायब होने की बात कही है. आयोग ने नोटिस जारी कर 4 फरवरी को व्यक्तिगत हाजिरी मांगी थी, लेकिन गैरहाजिरी पर वारंट जारी किया गया है.