विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2020

BAN vs ZIM, Only Test: मेजबान बांग्लादेश ने एकमात्र टेस्ट में जिंबाब्वे को बड़े अंतर से दी मात

BAN vs ZIM, Only Test: जिंबाब्वे ने चौथे दिन मंगलवार की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर नौ रन के साथ की थी. टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छा किया था, लेकिन....

BAN vs ZIM, Only Test: मेजबान बांग्लादेश ने एकमात्र टेस्ट में जिंबाब्वे को बड़े अंतर से दी मात
BAN vs ZIM: मैन ऑफ द मैच मुश्फिकुर रहीम
नई दिल्ली:

बांग्लादेश ने तेज गेंदबाज नयीम हसन के पांच विकेट और ताइजुल इस्लाम के चार विकेटों के दम पर जिम्बाब्वे को दूसरी पारी में सिर्फ 189 रनों पर ढेर कर उसे एक मात्र टेस्ट मैच में पारी और 106 रनों से हरा दिया. जिंबाब्वे ने पहली पारी में 265 रन बनाए थे. इसके जबाव में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में मुश्फीकुर रहीम के नाबाद 203, कप्तान मोमिनुल हक के 132 रनों के दम पर अपनी पारी छह विकेट के नुकसान पर 560 रनों पर घोषित कर जिंबाब्वे पर 295 रनों की बढ़त ले ली थी. जिंबाब्वे यह बढ़त उतार नहीं पाई और उसे पारी से हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें:  कपिल देव ने केएल राहुल के बहाने खड़ा किया यह बड़ा सवाल

जिंबाब्वे ने चौथे दिन मंगलवार की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर नौ रन के साथ की थी. टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छा किया था, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में बदल नहीं पाए. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान क्रैग इरवाइन ने बनाए. 

यह भी पढ़ें:  डोनाल्‍ड ट्रंप ने सच‍िन तेंदुलकर के नाम का गलत उच्‍चारण क‍िया तो केव‍िन पीटरसन ने यूं ली चुटकी..

उन्होंने 49 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए.टिमसेन मारुमा ने 41 रनों की पारी खेली, सिकंदर रजा ने 37 रन बनाए.

VIDEO:  पिंक बॉल बनने की कहानी, स्पेशल स्टोरी. 

हसन और ताइजुल ने नियमित अंतराल पर विकेट ले जिंबाब्वे के गेंदबाजों को विकेट पर पैर जमाने का मौका नहीं दिया और टीम को जीत दिलाई.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh Vs Zimbabwe 03/09/2020 Bazm03092020194189, Bangabandhu National Stadium Dhaka, Mohammad Mushfiqur Rahim, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com