स्कॉटलैंड बनाम अफ़ग़ानिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

अफ़ग़ानिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

स्कॉटलैंड बनाम अफ़ग़ानिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

स्कॉटलैंड बनाम अफ़ग़ानिस्तान लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| 82/2 अफगानिस्तान|

नजीबुल्लाह जादरान बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...


9.5 ओवर (0 रन) आउट!!! बोल्ड!! मार्क वाट के नाम सफलता| 44 रन बनाकर जजई लौट गए पवेलियन| यहाँ से गेंदबाजी टीम को मुकाबले में ऊपर आने का बड़ा मौका मिला है| लगातार जड़ में गेंद डालकर बल्लेबाज़ को परेशानकर रहे थे और इस बार भी वही किया| गेंद अंदर डाली, पैड्स से डिफ्लेक्ट होकर मिडिल स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| एक शानदार पारी का निराशाजनक अंत| अर्धशतक से चूक गए जजई| 82/2 अफगानिस्तान| अफ़ग़ानिस्तान vs स्कॉटलैंड: Super 12 - Match 17: WICKET! Hazratullah Zazai b Mark Watt 44 (30b, 3x4, 3x6). AFG 82/2 (9.5 Ov). CRR: 8.34

9.4 ओवर (0 रन) इस बार सामने की तरफ गेंद को खेला जहाँ से रन नहीं हासिल हुआ|

9.3 ओवर (2 रन) इस बार हीव किया गेंद को मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| फील्डर ने उसे कट किया, दो ही रन मिल पाए|

9.2 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की दिशा में खेला, एक ही रन मिल पाया|

9.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेला, रन नहीं आया|

8.6 ओवर (2 रन) एक और दुग्गी यहाँ पर हजरतुल्लाह जजई के बल्ले से आती हुई!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल शॉट खेलकर 2 रन पूरा किया|

8.5 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|

8.4 ओवर (1 रन) मिड ऑन की दिशा में खेला जहाँ से एक रन मिला|

8.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

8.3 ओवर (2 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया|

8.2 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| अफ़ग़ानिस्तान vs स्कॉटलैंड: Super 12 - Match 17: Rahmanullah Gurbaz hits Josh Davey for a 4! AFG 71/1 (8.2 Ov). CRR: 8.52

8.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

7.6 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

7.5 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर दो रन लिया|

7.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| आगे डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| एक टप्पा खाकर गेंदबाज़ के हाथ में गई|

7.3 ओवर (1 रन) पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

7.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे!  बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया| अफ़ग़ानिस्तान vs स्कॉटलैंड: Super 12 - Match 17: It's a SIX! Hazratullah Zazai hits Chris Greaves. AFG 63/1 (7.2 Ov). CRR: 8.59

7.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

6.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक बेहतरीन और कसे हुए ओवर की समाप्ति| विकटों के बीच रखी गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दिया| कोई रन नहीं| 7 के बाद 57/1 अफगानिस्तान|

6.6 ओवर (1 रन) वाइड! इस बार दिशा से भटके और लेग साइड के बाहर डाल बैठे|

6.5 ओवर (0 रन) एक और कसी हुई गेंद वाट द्वारा| बल्लेबाज़ को बड़े शॉट्स लगाने से रोका हुआ है| कोई रन नहीं|

6.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

6.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

6.2 ओवर (0 रन) लेग साइड पर इस गेंद को खेला, फील्डर वहां तैनात, रन का कोई मौका नहीं|

6.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| मिड ऑन की दिशा में खेला और रन पूरा किया|

पॉवर प्ले हुआ समाप्त!! 6 के बाद 55/1 अफगानिस्तान!! एक बेहतरीन शुरुआत हुई है इस टीम द्वारा...

5.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

नए बल्लेबाज़ रह्मानुल्लाह गुरबाज आये हैं...

5.5 ओवर (0 रन) आउट!!!! कैच आउट!!! पहला झटका यहाँ पर अफगानिस्तान टीम को लगता हुआ| मोहम्मद शहजाद 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे| साफयान शरीफ के हाथ लगी पहली विकेट| लगातार बड़ा शॉट लगाने का प्रयास में अपना अहम विकेट यहाँ पर शाहजाद ने गंवाया| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की दिशा में उड़ाकर खेला| बल्ले और गेंद का उतना बेहतर ताल मेल नहीं हो सका की इस बार भी गेंद स्टैंड तक पहुँच पती| हवा में ऊँची गई गेंद फील्डर उसके नीचे आए क्रिस ग्रीव्स जिन्होंने पकड़ा आसान सा कैच| 54/1 अफगानिस्तान| अफ़ग़ानिस्तान vs स्कॉटलैंड: Super 12 - Match 17: WICKET! Mohammad Shahzad c Chris Greaves b Safyaan Sharif 22 (15b, 2x4, 1x6). AFG 54/1 (5.5 Ov). CRR: 9.26

5.4 ओवर (1 रन) पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

5.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|

5.2 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर उठाकर खेला, गैप में गई बॉल 2 रन मिला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका!!! इसी के साथ अफगानिस्तान की टीम का 50 रन पूरा हुआ| इस बार गेंद को बैकफुट से पंच मारने गए| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और स्लिप के खाली स्थान से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| अफ़ग़ानिस्तान vs स्कॉटलैंड: Super 12 - Match 17: Mohammad Shahzad hits Safyaan Sharif for a 4! AFG 50/0 (5.1 Ov). CRR: 9.68

मैच रिपोर्ट