CAT 2024 Registration: आईआईएम का प्लेसमेंट हर साल सुर्खियां बटोरता है. कारण कि आईआईएम से एमबीए (MBA) करने वाले छात्रों को लाखों-करोड़ का पैकेज ऑफर किया जाता है. यानी एक बार कैट पास कर लिया, नामचीन आईआईएम से एमबीए कर लिया तो फिर करोड़ की नौकरी पक्की है. अगर आप भी करोड़ रूपये पैकेज वाली नौकरी की तलाश कर रहे हैं कैट की परीक्षा दें. कैट का फुल फॉर्म है कॉमन एडमिशन टेस्ट. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) हर साल कैट (CAT 2024) परीक्षा का आयोजन करता है. यह परीक्षा आईआईएमएस (IIMs) के विभिन्न मैनेजमेंट प्रोग्रामों में एडमिशन चाहने वाले स्टूडेंट के लिए आयोजित की जाती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कैट 2024 रजिस्ट्रेशन
हर साल आईआईएम द्वारा कैट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन इसी समय जारी किया जाता है. इसलिए स्टूडेंट बेसब्री से कैट नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं. पिछले साल आईआईएम कैट परीक्षा रजिस्ट्रेशन 2 अगस्त 2023 से शुरू हुआ था. लेकिन इससे पहले कैट इंफॉर्मेशन बुलेटिन को जारी किया गया था. ऐसे में उम्मीद है कि आईआईएम दो-तीन के भीतर कैट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर देगा. वहीं कैट 2024 के लिए आवेदन फॉर्म 31 जुलाई से भरने शुरू हो जाएंगे. नोटिफिकेशन जारी होते कैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे. जिसके बाद स्टूडेंट कैट 2024 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
कब होगी कैट की परीक्षा
वहीं कैट परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी और इसके नतीजे दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक घोषित किए जाएंगे. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को संबंधित आईआईएम द्वारा घोषित एडमिशन के नेक्स्ट राउंड में भाग लेना होगा.
कैट 2024 के लिए योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर डिग्री करने वाले स्टूडेंट कैट 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) 45% अंकों के साथ डिग्री लेने पर भी आवेदन के पात्र होंगे. यूजी प्रोग्राम के अंतिम साल के छात्र भी कैट परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं