RBSE Rajasthan Board Class 10th, 12th Supplementary Time Table 2024: राजस्थान बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (RBSE) ने आरबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 का टाइम टेबल जारी कर दिया है. आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 12 अगस्त से आयोजित की जाएंगी. आरबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों की परीक्षाएं 12 अगस्त से शुरू होंगी, जो 14 अगस्त 204 तक चलेंगी. जिन छात्रों ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से आरबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
राजस्थान बोर्ड द्वारा आरबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम मई महीने में जारी किया गया था. इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 93 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. वहीं आरबीएसई साइंस स्ट्रीम में 97.73 प्रतिशत और आर्ट्स में 96.88 प्रतिशत जबकि कॉमर्स में 98.95 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. जो छात्र आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में न्यूनतम योग्यता 33% अंक प्राप्त नहीं करते हैं, उन्हें आरबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होती है. आरबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा में भाग लेकर स्टूडेंट अपने बोर्ड परीक्षा के मार्क्स में सुधार कर पास का सर्टिफिकेट प्राप्त करते हैं.
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंकों की जरूरत होती है. जिन छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत से कम अंक मिले हैं, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा में भाग ले सकते हैं. इस साल 27,797 छात्रों को सप्लीमेंट्री श्रेणी में रखा गया है.
राजस्थान बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री टाइमटेबल 2024
12 अगस्त 2024- अंग्रेजी
13 अग्सत 2024- हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, थर्ड लैंग्वेज- संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी
14 अगस्त 2024- ऑटोमोटिव, सौंदर्य और स्वास्थ्य, स्वास्थ्य देखभाल, सूचना प्रौद्योगिकी और समर्पित सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएँ, खुदरा, पर्यटन और आतिथ्य, व्यक्तिगत सुरक्षा, परिधान निर्माण, वस्त्र और घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, कृषि, प्लंबर, दूरसंचार, संस्कृतम द्वितीय प्रश्न पत्र, बैंकिंग वित्तीय सेवाएँ और बीमा, निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं