Teamwork Viral Video: टीमवर्क ही सफलता की कुंजी है. करियर में आगे बढ़ने के लिए जिन स्किल्स की जरूरत होती है, उनमें से एक है टीम के साथ मिलकर काम करना. पर अक्सर लोग इसकी अहमियत को समझ नहीं पाते हैं. कुछ समय पहले एक वीडियाे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना, जिसमें बच्चों ने अनजाने में ही टीमवर्क का उदाहरण पेश कर दिया. वीडियो देखकर लोग सोच में पड़ गए और कमेंट करने लगे कि जो बात बड़े समझ नहीं पाते, उसे कितनी आसानी से इन बच्चों ने कर दिखाया.
वायरल वीडियो में क्या है
वायरल वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे बास्केटबॉल कोर्ट पर खेलते हुए नजर आते हैं. वीडियो की खास बात यह है कि एक साधारण सी गलती अचानक टीमवर्क की सबसे प्यारी मिसाल बन जाती है.
वीडियो में बच्चे बास्केटबॉल के साथ खेल रहे होते हैं. सभी बच्चों के हाथ में दो बास्केटबॉल दिख रही हैं जिससे वे परफॉर्म कर रहे होते हैं. अचानक एक बच्चा परेशानी में पड़ जाता है और उसका संतुलन बिगड़ जाता है. इससे उसके हाथ से एक बास्केटबॉल छूट जाती है. ऐसे में उसका एक साथी उसकी मदद करता है और दोनों एक ही बॉल से परफॉर्म करने लगते हैं.
दोनों बच्चे इतनी अच्छी तरह से परफॉर्म करते हैं कि दूर से देखकर समझ नहीं आता कि दोनों एक ही बॉल से खेल रहे हैं.
देखें Viral Video-
https://www.instagram.com/reel/DZaLbgyTXTC/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
टीमवर्क का मतलब समझा दिया
टीमवर्क का मतलब केवल एक साथ काम करना नहीं है, बल्कि एक-दूसरे की जरूरतों को समझना, मुश्किल समय में साथ खड़ा होना और साझा लक्ष्य के लिए प्रयास करना है. जब लोग एक टीम के रूप में कार्य करते हैं, तो उनकी सामूहिक शक्ति व्यक्तिगत क्षमता से कहीं अधिक प्रभावशाली बन जाती है. यही कारण है कि बड़ी-बड़ी कंपनियां, खेल टीमें और संगठन टीमवर्क को सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी मानते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं