विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2021

Uttarakhand Board Exam: 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, 12वीं के पेपर हुए स्थगित

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए उत्तराखंड बोर्ड ने इस साल होने वाली कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दिया है.

Uttarakhand Board Exam: 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, 12वीं के पेपर हुए स्थगित
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

कोरोना वायरस  के बढ़ते कहर को देखते हुए उत्तराखंड बोर्ड ने इस साल होने वाली कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दिया है.

राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने रविवार को घोषणा की कि छात्रों की सुरक्षा के कारण COVID-19 मामलों की बढ़ती संख्या के बीच राज्य, USEB (उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन) ने बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने और स्थगित करने का निर्णय लिया है. राज्य में कोरोनो वायरस स्थिति का रिव्यू करने के बाद 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की नई तारीख का फैसला 1 जून 2021 के बाद लिया जाएगा.

आपको बता दें, उत्तराखंड बोर्ड से पहले सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की परीक्षा रद्द और कक्षा 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है.

कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई, 2021 से शुरू होने वाली थीं. वहीं कोरोना संकट को देखते हुए कक्षा पहली से 12 तक के स्कूलों को हरिद्वार, देहरादून और हल्द्वानी में 30 अप्रैल तक बंद कर दिया गया था,. वहीं कुंभ मेले के कारण राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.

सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड के अलावा, CISCE और अन्य राज्य बोर्ड जैसे कि महाराष्ट्र बोर्ड, झारखंड बोर्ड (JAC), गुजरात बोर्ड, पंजाब बोर्ड ने कोरोना वायरस महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand Board Exam 2021, Class 10th-12th Board Exams
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com