विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2018

UTET 2017 Result घोषित, ऐसे देख सकते हैं आप अपना परिणाम

UTET 2017 Result के तहत विभाग ने अपनी वेबसाइट पर UTET I और II का परिणाम उपलब्ध कराया है.

Also Read in
UTET 2017 Result घोषित, ऐसे देख सकते हैं आप अपना परिणाम
शिक्षक की फाइल फोटो
  • पिछले साल 15 दिसंबर को आयोजित हुई थी परीक्षा
  • विभाग की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं परिणाम
  • कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था आंसर शीट
नई दिल्ली: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET 2017) का परिणाम घोषित कर दिया गया है. यूटीईटी परीक्षा का यह परिणाम उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा जारी किया गया है. गौरतलब है कि यह परीक्षा पिछले साल 15 दिसंबर को आयोजित की गई थी. परीक्षा में शामिल हुए प्रतिभागी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां से देखें अपना रिजल्ट 

विभाग ने अपनी वेबसाइट पर UTET I और II का परिणाम उपलब्ध कराया है. ध्यान हो कि UTET I की परीक्षा प्राथमिक शिक्षकों के लिए जबकि UTET II की परीक्षा अपर प्राइमरी शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी. यूटीईटी का परिणाम जारी करने से कुछ दिन पहले ही विभाग ने आंसर की भी जारी की थी. 

यह भी पढ़ें: AICTE एप्टिट्यूट टेस्ट का परिणाम हो सकता है घोषित, यहां से देखें रिजल्ट 

ऐसे देखें अपना परिणाम- जिन प्रतिभागियों ने यह परीक्षा दी है उन्हें पहले विभाग का आधिकारिक वेबसाइट  www.ubse.uk.gov.in पर जाना होगा. वेबसाइट पर जाने के बाद उन्हें वहां DEPARTMENTAL EXAM/UTET का लिंक दिखेगा. इस लिंक पर क्लिक करते ही उनके सामने एक नया पेज खुलेगा.

VIDEO: नीट परीक्षा का परिणाम घोषित.


इसके बाद आपको utet-2017result.com/Default.aspx के लिंक पर क्लिक करना होगा. इसपर क्लिक करते ही आपके सामने एक और पेज खुलेगा. इस पेज पर आपसे जुड़ी कुछ अहम जानकारियां मांगी जाएंगी. मसलन, आपका रोल नंबर जैसी चीजें. सभी जानकारी देते ही आपके सामने आपका परिणाम खुल जाएगा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UTET 2017 Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com