- यूपीटीईटी रिवाइज्ड रिजल्ट जारी.
- रिजल्ट Upbasiceduboard.gov.in पर जारी कर दिया गया है.
- कोर्ट के निर्देश के बाद रिजल्ट जारी किया गया है.
UPTET Revised Result 2018 जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट Upbasiceduboard.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट का नया लिंक वेबसाइट पर एक्टिव किया गया है. रिवाइज्ड रिजल्ट जारी होने के बाद 19,852 उम्मीदवारों को सफलता मिली है. अब ये उम्मीदवार 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती (UP Assistant Teacher Recruitment) के लिए आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आयोग ने सहायक शिक्षकों के पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है. पहले आखिरी तारीख 20 दिसंबर थी, लेकिन अब 2 दिन आगे बढ़ाकर आखिरी तारीख 22 दिसंबर निर्धारित कर दी गई है. 69,000 सहायक शिक्षकों के पदों पर आवेदन शुल्क भरने की आखिरी तारीख 23 दिसंबर, 2018 कर दी गई है. जबकि उम्मीदवार 24 दिसंबर तक अपना आवेदन विवरण प्रिंट कर सकते हैं
बता दें कि यूपीटीईटी परीक्षा (UPTET Exam) 18 नवंबर को राज्य के कई शहरों में आयोजित की गई थी. दोनों शिफ्टों में 17 लाख 83 हजार 716 उम्मीदवारों को परीक्षा देनी थी. लेकिन इनमें से 16 लाख 73 हजार 126 यानी 93.80 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि परीक्षा में 1 लाख 10 हजार 590 उम्मीदवार अनुपस्थित थे. उम्मीदवार नीचे दिए गए Direct Link पर क्लिक कर यूपीटीईटी रिवाइज्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
UPTET Primary Revised Result
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

UPTET Revised Result @upbasiceduboard.gov.in
आपको बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को यूपीटीईटी 2018 में हिंदी के दो और उर्दू के एक प्रश्न में सभी अभ्यर्थियों को नंबर देने का फैसला सुनाया. जिसके बाद आयोग ने संशोधित रिजल्ट जारी किया. यूपीटीईटी की परीक्षा प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर पर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है.
अन्य खबरें
UPTET Upper Primary Result 2018: इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट
UP Assistant Teacher Recruitment 2018: 69 हजार पदों पर आवेदन शुरू, इन तरह करें अप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं