UPSC Prelims 2022 Result: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस ( Civil Services) प्रीलिमनेरी और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (Indian Forest Services) प्रीलिम्स एग्जामिनेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. 13,000 से अधिक उम्मीदवारों ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 उत्तीर्ण की है. यूपीएससी ने अपनी वेबसाइट www.upsc.gov.in पर एक विस्तृत सूची डाली है जिसमें परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिया गया है. उम्मीदवार यूपीएससी (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in.से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. प्रारंभिक परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित की गई थी. एक अधिकारी ने कहा कि लगभग 11.52 लाख लोगों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और 13,090 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है.
अधिकारी ने कहा कि शुरुआत में, सिविल सेवा परीक्षा 2022 के माध्यम से कुल 861 रिक्तियों को भरने की मांग की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 1,022 कर दिया गया है. यूपीएससी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि सभी सफल उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र- I (DAF-I) में फिर से आवेदन करना होगा. आयोग ने कहा कि डीएएफ-1 को भरने और इसे जमा करने की तारीखों और महत्वपूर्ण निर्देशों की घोषणा आयोग की वेबसाइट पर समय आने पर की जाएगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यूपीएससी ने कहा कि उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के अंक, कट-ऑफ अंक और आंसर-की आयोग की वेबसाइट पर केवल सिविल सेवा परीक्षा 2022 की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, यानी अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही अपलोड किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें ः UPSC Result 2021: सिविल सेवा परीक्षा में टॉप 3 में तीन लड़कियां, श्रुति शर्मा ने किया टॉप
UPSC परीक्षा के लिए स्मार्ट उम्मीदवार कैसे करता है तैयारी ? IAS ने बताया जबरदस्त आइडिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं