संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी किया, जिसमें कुल 829 उम्मीदवार सफल होने में कामयाब रहे. यूपीएससी 2019 की परीक्षा में जहां हरियाणा के प्रदीप सिंह ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया, वहीं जतिन किशोर दूसरी रैंक हासिल करने में सफल रहे. इसके साथ ही लड़कियों में बाजी मारी रैंक 3 प्राप्त करने वाली ' प्रतिभा वर्मा ' ने.
एनडीटीवी से ख़ास बातचीत में रैंक 2 हासिल करने वाले जतिन किशोर ने अपनी परीक्षा की स्ट्रेटजी शेयर की और अपनी सफलता का मंत्र बताया . जतिन ने बताया कि इस वर्ष की परीक्षा में उन्होंने किन बातों का खासतौर पर ध्यान रखा और किस तरह से तैयारी की. साथ ही साथ जिन किताबों और ऑनलाइन रिसोर्सेस की मदद से जतिन ने पढ़ाई की, वो उस विषय में भी जानकारी दे रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जतिन ने यूपीएससी के भावी परीक्षार्थियों के लिए कहा, ''परीक्षार्थियों को कंटेट पर अधिक फोकस करना होगा तभी सफलता प्राप्त होगी ''.
ये जतिन का दूसरा प्रयास रहा जो उन्होंने '' इंडियन इकोनॉमिक सर्विस '' की ट्रेनिंग में रहते हुए ये अटेम्पट दिया और 2018 में यूपीएससी द्वारा आयोजित '' इंडियन इकोनॉमिक सर्विस '' यानी ' IES ' की परीक्षा में रैंक 1 हासिल किया था. जतिन फिलहाल ' मिनिस्ट्री ऑफ रूरल डेवलपमेंट ' में अस्सिटेंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. आपको बताते चलें कि जतिन ने अपना ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन दोंनो ही इकोनॉमिक्स विषय में किया है.
आपको ये भी बतातें चलें कि यूपीएससी हर साल परीक्षा आयोजित कराता है . इस बार 31 मई को होने वाली परीक्षा कोविड-19 के कारण 4 अक्टूबर तक स्थगित कर दी गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं