- यूपी बोर्ड का रिजल्ट 27 अप्रैल को आएगा.
- रिजल्ट 12:30 बजे जारी होगा.
- परीक्षा फरवरी में हुई थी.
UP Board की सचिव ने NDTV से कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट (UP Board Result 2019) 27 अप्रैल को 12:30 बजे जारी कर दिया जाएगा. यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स लंबे समय से परीक्षाओं के रिजल्ट (UP Board Result 2019 Class 10) का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा. यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (UP Board Result 2019 Class 12) upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट (UP Board 10th Result) चेक करने के लिए रोल नंबर सबमिट करना होगा. आप अपना रिजल्ट (UP Result 2019) SMS कर भी चेक कर पाएंगे. बता दें कि यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू हुईं और 2 मार्च को समाप्त हुई थी. परीक्षा में इस बार कुल 58,06,922 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. यूपी बोर्ड की 8,354 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. यूपी बोर्ड प्रशासन की सख्ती की वजह से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा छोड़ दी थी. आपको बता दें कि पिछले साल यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट एक ही दिन 29 अप्रैल को जारी किया था.
UP Board Result 2019 इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक
स्टेप 1: अपना रिजल्ट चेक करने के लिए upresults.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: अब 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए HiqhSchool Result और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए Intermediate Result के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना रोल नंबर सबमिट करें.
स्टेप 4: अब आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
स्टेप 5: आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले सकते हैं.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
UP Board 10th, 12th Result: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 27 अप्रैल को यहां एक क्लिक में कर सकेंगे चेक
UP Board रिजल्ट इन वेबसाइट्स से कर पाएंगे चेक
-upmsp.edu.in
-upmspresults.up.nic.in
-upresults.nic.in
-results.gov.in
UP Board 10th, 12th Result एसएमएस से कर सकेंगे चेक
10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको लिखना होगा-
UP10 रोल नंबर लिखें और इसे 56263 पर भेज दें.
12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको लिखना होगा-
UP12 रोल नंबर लिखें और 56263 पर भेज दें.
ध्यान रहे कि आपको SMS रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से भेजना होगा.
UP Board से संबंधित खबरें
UP Board Result 2019 Date Live Updates: 12 बजे घोषित होगी तारीख, जल्द upmsp.edu.in पर आएगा रिजल्ट
UP Board: 12वीं के बाद करना चाहते हैं सरकारी नौकरी तो ये है आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं