विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2018

UP Board परीक्षा को लेकर अब सीएम योगी ने दिया यह बड़ा आदेश

UP Board की परीक्षा में अभी तक सख्ती की वजह से 10 लाख छात्रों ने छोड़ दी परीक्षा.

UP Board परीक्षा को लेकर अब सीएम योगी ने दिया यह बड़ा आदेश
योगी आदित्यनाथ की फाइल फोटो
  • पुस्तक विमोचन के मौके पर बोल रहे थे सीएम योगी
  • परीक्षा को सरल बनाने की बात कही
  • इस साल नकल मुक्त परीक्षा कराने की बात कही गई थी
नई दिल्ली: UP Board की परीक्षा को लेकर उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक बार फिर बड़ा आदेश दिया. उन्होंने अपने नए आदेश में कहा कि हमें बोर्ड की परीक्षा को सरल बनाने की जरूरत है ताकि छात्र बगैर किसी डर के इसमें हिस्सा ले सकें. हमें इस दिशा में काम करना चाहिए. योगी एक किताब के लांच के मौके पर बोल रहे थे. गौरतलब है कि सीएम योगी ने कुछ दिन पहले ही बोर्ड परीक्षा को नकल मुक्त बनाने की बात कही थी.

यह भी पढ़ें: जिन्हें बंदूक की नोक पर विश्वास, उन्हें बंदूक की भाषा में ही मिलना चाहिए जवाब : योगी

इस बाबत राज्य भर के परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे व अन्य तरह की सख्ती बरती जाने लगी. हालांकि प्रशासन को इस सख्ती का खामियाजा बोर्ड की परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों के रूप में चुकाना पड़ा. बोर्ड परीक्षा के आयोजन में हो रही सख्ती की वजह से बीते चार दिनों में कुल 10 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी.

यह भी पढ़ें: UP Board की परीक्षा शुरू, नकल रोकने के लिए किए गए कड़े इंतजाम

परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब हम नकल मुक्त परीक्षा के आयोजन की बात करते हैं तब 10 लाख छात्र परीक्षा नहीं देते हैं. मुझे नहीं पता भविष्य में क्या होने वाला है.

VIDEO: सीएम ने कहा अराजकता नहीं फैलाने देंगे


उन्होंने कहा कि आज छात्रों में परीक्षा का खौफ है. वह परीक्षा के नाम से ही डरने लगे हैं. हमें उनके अंदर के डर को मिटाना होगा. हमें यह सोचना होगा कि हम किस तरह से बच्चों के अंदर के इस डर को खत्म कर सकते हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Board Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com