TS Inter Result 2022: तेलंगाना फर्स्ट, सेकेंड ईयर इंटरमीडिएट के परिणाम Tsbie.cgg.gov.in पर आज 

TS Inter Result 2022: इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकेंड ईयर के परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- tsbie.cgg.gov.in, results.cgg.gov.in पर घोषित होंगे. इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 2022 सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा. 

TS Inter Result 2022: तेलंगाना फर्स्ट, सेकेंड ईयर इंटरमीडिएट के परिणाम Tsbie.cgg.gov.in पर आज 

तेलंगाना बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज 11 बजे घोषित होगा

नई दिल्ली:

TS Inter Result 2022: तेलंगाना बोर्ड (Telangana Board Intermediate 1st and 2nd year exam) इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के परीक्षा परिणाम आज, 28 जून को घोषित किए जाएंगे. टीएस इंटर परिणाम 2022 (TS Inter Result 2022) की घोषणा आज सुबह 11 बजे की जाएगी. तेलंगाना 12वीं परिणाम 2022 (Telangana 12th Result 2022) छात्र आधिकारिक वेबसाइट- tsbie.cgg.gov.in, results.cgg.gov.in, examresults.ts.nic.in से चेक कर सकते हैं. 

टीएस इंटर फर्स्ट ईयर रिजल्ट 2022 और टीएस इंटर सेकेंड ईयर रिजल्ट 2022 को चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्म तिथि की जरूरत पड़ेगी. टीएस इंटर फर्स्ट ईयर,सेकेंड ईयर की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है. ये भी पढ़ें ः TS Inter Result 2022: टीएसबीआईई फर्स्ट, सेकेंड ईयर इंटरमीडिएट रिजल्ट आज 11 बजे, इन वेबसाइट से कर सकेंगे चेक

Telangana TS Inter 1st, 2nd Year Results 2022: तेलंगाना बोर्ड अधिकारी ने इंटर फर्स्ट ईयर, सेकेंड ईयर रिजल्ट के बारे में दी ये जानकारी

TS Inter Results 2022 2nd Year, TS Inter Results 2022 1st Year: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें

1.सबसे पहले तेलंगाना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- tsbie.cgg.gov.in, results.cgg.gov.in पर जाएं.

2.निर्दिष्ट परिणाम लिंक पर क्लिक करें.

3.सभी आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

4.आपके टीएस 10वीं, 12वीं के परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे.

5.परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस साल टीएस इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में 9 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं. इंटर परीक्षा का आयोजन 6 से 24 मई तक किया गया था.