PPC 2022: बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों को बता दें कि ‘परीक्षा पे चर्चा' के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का आज आखिरी दिन है. अगर आप भी देश के प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा को लेकर मन में उठे सवालों का जवाब जाना चाहते है, तो झट से www.mygov.in की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं. कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा के छात्रों के अलावा, शिक्षक और अभिभावक भी ‘परीक्षा पे चर्चा' के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसमें भाग लेने के इच्छुक छात्र वेबसाइट www.mygov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आपको बता दें कि अब तक 11.33 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने परीक्षा पे चर्चा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं इस साल 2.55 लाख से ज्यादा शिक्षकों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.
‘परीक्षा पे चर्चा' एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के साथ बातचीत करते हैं. प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से परीक्षा को लेकर होने वाले तनाव और पढ़ाई से संबंधित बातचीत करते हैं. हालांकि अभी तक ‘परीक्षा पे चर्चा' की तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है. पिछले साल ‘परीक्षा पे चर्चा' का आयोजन 7 अप्रैल को किया गया था.
‘परीक्षा पे चर्चा' 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mygov.inmygov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर व्हाट न्यू ऑप्शन के नीचे दिए गए Pariksha Pe Charcha 2022 लिंक पर क्लिक करें.
3. खुलने वाले नए पेज पर Participate Now बटन पर क्लिक करें.
4. जिस कैटेगरी में आते हैं मतलब कि छात्र हैं तो छात्र में अभिभावक हैं तो अभिभावक में और शिक्षक हैं तो शिक्षक लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
‘परीक्षा पे चर्चा' (PPC) के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथिः 27 जनवरी 2022
पीपीसी 2022 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए दिशानिर्देश (Guidelines For Students)
1.केवल कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के स्कूली छात्र इसमें भाग ले सकते हैं.
2. छात्र केवल एक थीम में ही भाग ले सकते हैं.
3. किसी भी प्रतिभागी द्वारा गलत जानकारी देने पर पीपीसी 2022 में उनकी भागीदारी अयोग्य हो जाएगी.
4. प्रविष्टि में कोई उत्तेजक, आपत्तिजनक या अनुचित सामग्री नहीं होनी चाहिए.
5. देर से प्रवेश के लिए जिम्मेदारी और गैरकानूनी रूप से पुन: प्रस्तुत सामग्री के प्रकाशन के लिए दायित्व केवल प्रतिभागी पर होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं