विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2019

7वीं क्लास का यह छात्र है Data Scientist, इस सॉफ्टवेयर कंपनी में करता है काम

12 साल के डेटा साइंटिस्‍ट सिद्धार्थ का कहना है, ''मैं अपने पिता का धन्यवाद करता हूं क्योंकि उन्होंने मुझे बहुत कम उम्र में ही कोडिंग करना सिखाया.''

Also Read in
7वीं क्लास का यह छात्र है Data Scientist, इस सॉफ्टवेयर कंपनी में करता है काम
12 साल के सिद्धार्थ श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में पढ़ते हैं.
हैदराबाद:

12 साल के एक बच्चे को हैदराबाद की सॉफ्टवेयर कंपनी में डेटा साइंटिस्ट (Data Scientist) की नौकरी पर रखा है. इसके बाद से ही यह बच्चा चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें, सिद्धार्थ श्रीवास्तव पिल्ली (Siddharth Srivastav Pilli) सातवीं कक्षा के छात्र हैं और श्री चैतन्य स्कूल (Sri Chaitanya School) से अपनी पढ़ाई कर रहे हैं. उन्हें हैदराबाद की सॉफ्टवेयर कंपनी मॉन्टेनके स्मार्ट बिजनेस सॉल्यूशंस (Montaigne Smart Business Solutions) ने डाटा साइंटिस्ट की पोजिशन पर रखा है. 

यह भी पढ़ें: 6 साल की बच्ची ने आंखों पर पट्टी बांध कर सॉल्व की Rubik Puzzle

एएनआई से बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा, ''मैं 12 साल का हूं और मॉन्टेनके स्मार्ट सॉफ्टवेयर कंपनी में डाटा साइंटिस्ट का काम कर रहा हूं. मैं श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में 7वी कक्षा में पढ़ता हूं और इस सॉफ्टवेयर कंपनी का हिस्सा बनने के लिए मेरी सबसे बड़ी इंस्पीरेशन तन्मय बक्‍शी हैं. उन्होंने गूगल में काफी छोटी उम्र में काम करना शुरू कर दिया था और वह दुनिया को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस क्रांति कितनी खूबसूरत है''. 

सिद्धार्थ ने आगे कहा, ''मैं अपने पिता का धन्यवाद करता हूं क्योंकि उन्होंने मुझे बहुत कम उम्र में ही कोडिंग करना सिखाया''. उन्होंने कहा, ''जिस इंसान ने इतनी कम उम्र में मुझे नौकरी दिलाने में मेरी इतनी मदद की है वो मेरे पिता हैं. उन्होंने ही मुझे कोडिंग सिखाई और मैं आज जो कुछ भी हूं, उनकी वजह से ही हूं''. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Siddharth Srivastav Pilli, Data Scientist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com