विज्ञापन

आपको पता भी नहीं चलता और इन आदतों से खत्‍म हो जाता है कॉन्‍फ‍िडेंस

कई बार हमारी अपनी आदतों के कारण हमारा आत्मविश्वास (confidence) धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है. ये आदतें भी इतनी सामान्य होती हैं कि  हमें महसूस भी नहीं होता कि हम अपना ही नुकसान कर रहे हैं.

आपको पता भी नहीं चलता और इन आदतों से खत्‍म हो जाता है कॉन्‍फ‍िडेंस

कई बार हमारी अपनी आदतों के कारण हमारा आत्मविश्वास (confidence) धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है. ये आदतें भी इतनी सामान्य होती हैं कि  हमें महसूस भी नहीं होता कि हम अपना ही नुकसान कर रहे हैं. लंबे समय तक इन आदतों को ना रोका जाए तो ये आत्‍मविश्‍वास को पूरी तरह खत्‍म कर सकती हैं. 

इन आदतों से खत्‍म हो जाता है कॉन्‍फ‍िडेंस 

दूसरों से अपनी तुलना करना
जब हम दूसरों से अपनी तुलना करते हैं तो धीरे-धीरे खुद को कोसना शुरू कर देते हैं. हमारे मन में यही बात आने लगती है कि दूसरों की सफलता हमसे अधिक क्‍यों है, उनका लाइफस्टाइल हमसे बेहतर क्‍यों है आदि. हमारे अंदर हीन भावना पैदा होती है. 

TGT: सरकारी टीचर की चाहिए नौकरी, तो ऐसे करें लिख‍ित एग्‍जाम की तैयारी

नेगेटिव सेल्फ-टॉक 
नेगेटिव सेल्फ-टॉक का मतलब होता है खुद से नकारात्मक बातें करना. जैसे मैं ये नहीं कर सकता या मैं उतना अच्छा या अच्‍छी नहीं हूं. इस तरह के छोटे-छोटे विचार, धीरे-धीरे सोच को सीमित कर देते हैं. 

जरूरत से ज्यादा सोचना 
जरूरत से ज्यादा सोचना यानी ओवरथिंकिंग की आदत बहुत खराब होती है. ये ना केवल तनाव उत्‍पन्‍न कर सकती है बल्कि हर बात को बार-बार सोचने से दिमाग थक जाता है, हम निर्णय लेने में कमजोर पड़ जाते हैं. इससे आत्मविश्वास कम होता है. 

खुद से किए वायदे तोड़ना
कई बार हम अपनी बेहतरी के लिए खुद से वायदे करते हैं कि हम ये काम करेंगे या नया स्किल सीखेंगे, कोई पुरानी आदत छोड़ देंगे. लेकिन उस वायदे को निभाते नही हैं. इससे आत्मविश्वास पर असर पड़ता है, क्योंकि हम खुद पर भरोसा खोने लगते हैं. 

इन 5 वजहों से छात्र UPSC Civil Service Exam में हो जाते हैं फेल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com