Gujarat TET 2022: गुजरात सरकार, गुजरात टीईटी 2022 के लिए 21 अक्टूबर 2022 को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगी. टीईटी 1 और टीईटी 2 पंजीकरण प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू होगी. शिक्षक पात्रता परीक्षा (Teacher Eligibility Test) की अधिसूचना जल्द ही राज्य बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. कैबिनेट शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, गुजरात सरकार जीतू वघानी ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है. पंजीकरण की तारीख जारी कर दी गई है और जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी की जाएगी.
आईआईटी मंडी में Non Teaching पोस्ट पर निकली बंपर भर्ती, फटाफट भर दे फॉर्म
कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) 1 परीक्षा आयोजित की जाएगी और कक्षा 6 से 8 में शिक्षक बनने के लिए टीईटी 2 परीक्षा आयोजित की जाएगी. लगभग 3.5 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
इस नोटिस को गुजरात के राज्य शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए इन आसान चरणों का पालन करके आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं.
TET-1 અને TET-2 પરીક્ષા યોજવા અંગેનો શિક્ષણ વિભાગનો મહત્વનો નિર્ણય.#TET #Exams pic.twitter.com/ZLytfFVG2p
— Jitu Vaghani (@jitu_vaghani) October 14, 2022
Gujarat TET 2022: गुजरात टीईटी के लिए पंजीकरण कैसे करें
- गुजरात राज्य शिक्षा विभाग की आधिकारिक साइट gujarat-education.gov.in पर जाएं.
- पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें.
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- फॉर्म को सही ढंग से भर लेने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.
- पृष्ठ को डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार गुजरात शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल साइट विजिट कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं