SBI Clerk Recruitment Exam 2021: SBI क्लर्क भर्ती परीक्षा 2021 के आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब 20 मई, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.
SBI क्लर्क आवेदन 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल, 2021 को शुरू हुई थी, जो 17 मई, 2021 को समाप्त होने वाली थी. उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट यानी sbi.co.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
SBI Clerk/ Junior Associate Recruitment 2021: यहां पढ़ें जरूरी डिटेल्स
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 27 अप्रैल, 2021
ऑनलाइन आवेदन फीस भरने की आखिरी तारीख- 20 मई, 2021
भरे हुए आवेदन पत्र को प्रिंट करने की आखिरी तारीख- - 1 जून, 2021
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि (अस्थायी)- जून 2021
फाइन परीक्षा की तारीख- 31 जुलाई, 2021
SBI Clerk 2021: एलिजिबिलिटी
नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और वे 20 से 28 वर्ष के आयु वर्ग में आते हो. आयु की गणना के लिए कट-ऑफ तारीख 1 अप्रैल, 2021 से की जाएगी.
कृपया ध्यान दें, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट लागू है.
साथ ही, वे सभी जिन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है या 16 अगस्त, 2021 तक कर लेंगे, वे परीक्षा के लिए आवेदन करने के योग्य हैं.
कितने पदों पर होगा चयन
भर्ती परीक्षा के माध्यम से 5237 रिक्तियों को भरने की उम्मीद है.
संभावित रूप से, प्रारंभिक परीक्षा जून के लिए और मुख्य परीक्षा 31 जुलाई, 2021 को निर्धारित की गई है. वास्तविक तारीख कुछ समय बाद जारी की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं