RSMSSB Stenographer admit card 2021: एडमिट कार्ड हुए जारी, जानें- कैसे करें चेक

RSMSSB स्टेनोग्राफर भर्ती चरण 1 परीक्षा 21 मार्च को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का पेपर 1 सुबह 8 से 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि परीक्षा का पेपर 2 दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

RSMSSB Stenographer admit card 2021: एडमिट कार्ड हुए जारी, जानें- कैसे करें चेक

नई दिल्ली:

RSMSSB Stenographer admit card 2021: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने स्टेनोग्राफर भर्ती चरण 1 परीक्षा के लिए हॉल टिकट या एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.  जिन उम्मीदवारों ने RSMSSB स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से अपने हॉल टिकट / एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

RSMSSB स्टेनोग्राफर भर्ती चरण 1 परीक्षा 21 मार्च को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का पेपर 1 सुबह 8 से 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि परीक्षा का पेपर 2 दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा.


RSMSSB Stenographer admit card 2021: जानें- कैसे करें चेक

 स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in. पर जाएं.

स्टेप 2-  होम पेज पर जाकर  "RSMSSB Stenographer admit card 2021" लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3- अब मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें.

स्टेप 4-  रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.

स्टेप 5-  रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

नोट-  स्टेनोग्राफर भर्ती चरण 1 परीक्षा 2021 का एडमिट कार्ड डाक द्वारा उम्मीदवारों को नहीं भेजा जाएगा.