विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2018

Rajasthan Police Constable पद के लिए जारी हो सकता है एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

ऑनलाइन आयोजित होने वाली परीक्षा में 75 अंक के सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा तीन स्तर पर होगी. इसमें रिजनिंग, लॉजिक और जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी

Also Read in
Rajasthan Police Constable पद के लिए जारी हो सकता है एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
छात्रों की फाइल फोटो
  • शाम तक जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
  • वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे प्रतिभागी
  • 7 मार्च को होनी है परीक्षा
नई दिल्ली: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पद भर्ती के लिए आज एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. उम्मीद जताई जा रही है विभाग रात 9 बजे तक अपनी वेबसाइट पर इसे जारी कर सकता है. गौरतलब है कि विभाग ने कुल 5390 पदों पर भर्तियां निकाली थी जिसके लिए 7 मार्च को परीक्षा आयोजित की जाएगी. विभाग शाम तक छात्रों को ईमेल और मैसेज की मदद से एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी दे सकता है. छात्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान सरकार नौकरी के लिए परीक्षा में छात्रों को छूट देने की तैयारी में

ऐसा होगा एग्जाम पैटर्न- ऑनलाइन आयोजित होने वाली परीक्षा में 75 अंक के सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा तीन स्तर पर होगी. इसमें रिजनिंग, लॉजिक और जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी. 

VIDEO: दिल्ली में बढ़ा तनाव.


यहां से करें डाउनलोड- इन पदों के लिए आवेदन कर चुके प्रतिभागी राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट rajasthanpolicerecruitment.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख और उसे डाउनलोड कर सकते हैं. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Police Constable Admit Card Will Be Released Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com