विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2019

राजस्थान: अब फ्री में अंग्रेजी पढ़ेंगे बच्चे, हर जिले में खुलेगा सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान के हर जिले में कम से कम एक सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जाएगा.

राजस्थान: अब फ्री में अंग्रेजी पढ़ेंगे बच्चे, हर जिले में खुलेगा सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल
राजस्थान के हर जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का एक विधार्थी सेवा केन्द्र खोला जाएगा.
नई दिल्ली:

राजस्थान के हर जिले में कम से कम एक सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जाएगा. इसके अलावा हर जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) का एक विधार्थी सेवा केन्द्र भी खुलेगा. शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने यह जानकारी दी. डोटासरा ने कहा कि राज्य में गरीब बच्चों के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूलों की उपयोगिता को देखते हुए सरकार ने हर जिले में ऐसा एक स्कूल खोलना का फैसला किया है जिसमें गरीब व निर्धन बच्चे भी इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई कर सकें.

उन्होंने गुरुवार को सीकर में एक कार्यक्रम में बताया कि राज्य के हर जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का एक विधार्थी सेवा केन्द्र खोला जाएगा ताकि विद्यार्थियों को अपने विभिन्न कामों के लिए अजमेर में न जाना पड़े.

उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक जिले में महात्मा गांधी के नाम से आठवीं कक्षा तक का विद्यालय होगा.

अन्य खबरें
उत्तर प्रदेश: यूपी के स्कूलों में होगी खादी ड्रेस, पहले 4 जिलों से होगी शुरुआत
यूपीएससी एनडीए और एनए 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, Government English Medium School, RBSE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com